For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

कभी था बेस्ट ऑलराउंडर, लेकिन जब क्रिकेट छोड़ी तो करनी पड़ीं बसें साफ

आज हम आपको एक ऐसे ऑलराउंडर के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे क्रिकेट छोड़ने के बाद सबसे बुरे दौर से गुजरना पड़ा।

नई दिल्ली। भारतीय स्पिनर रविंद्र जडेजा आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में दुनिया के नंबर वन ऑलराउंडर बने हैं। इससे पहले वे आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में नंबर वन गेंदबाज पहले से ही हैं। जडेजा का करियर काफी ऊंचाई पकड़ चुका है। जडेजा खानदानी रईस भी हैं लेकिन आज हम आपको एक ऐसे ऑलराउंडर के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे क्रिकेट छोड़ने के बाद सबसे बुरे दौर से गुजरना पड़ा। और उसके बाद जो उस खिलाड़ी के साथ हुआ वो क्रिकेट की सबसे दुखभरी कहानियों में से एक है।

आजकल न्यूजीलैंड में ट्रक चलाते हुए दिखेंगे क्रिस

आजकल न्यूजीलैंड में ट्रक चलाते हुए दिखेंगे क्रिस

हम बात कर रहे हैं न्यूजीलैंड के पूर्व ऑलराउंडर क्रिस क्रेन्स की, क्रेन्स की घटना क्रिकेट की सबसे ट्रैजिक घटनाओं में से एक है। खबरों के मुताबिक अपने समय में दुनिया के बेस्ट ऑलराउंडर रहे क्रिस क्रेन्स आजकल न्यूजीलैंड में ट्रक चलाते हुए दिखेंगे। आपको बता दें कि क्रेन्स अपने शौक के चलते ट्रक नहीं चलाते हैं। बल्कि जरूरतों को पूरा करने के लिए वे ऐसा करते हैं।

क्रेन्स ने मजबूरी में बसो की छत साफ करने से लेकर ट्रक तक चलाया

क्रेन्स ने मजबूरी में बसो की छत साफ करने से लेकर ट्रक तक चलाया

क्रिकेट से संन्यास लेते ही क्रेन्स को तमाम मुश्किलों का सामना करना पड़ा क्रेन्स पर मैच फिक्सिंग के आरोप लगाए गए। अपने समय में गेंद और बल्ले दोनो ने मैच जीताने वाले इस खिलाड़ी को बैंक ने दिवालिया घोषित कर दिया। क्रेन्स ने मजबूरी में बसो की छत साफ करने से लेकर ट्रक चलाने का पेशा अपना लिया। लेकिन क्रेन्स के लिए अच्छी खबर ये है कि अदालत ने उन पर लगे फिंक्सिंग सम्बंधी आरोपों को गलत ठहराते हुए उनको मुक्त कर दिया।

शानदार हैं करियर के आंकड़े

शानदार हैं करियर के आंकड़े

कुछ समय बाद साल 2014 में इंग्लैंड में झूठा साक्ष्य प्रस्तुत करने पर जुर्माना लगा। फिलहाल क्रेन्स काफी गरीबी की मार झेल रहे हैं। क्रेन्स ने अपने वनडे करियर में 215 मैच खेलते हुए 4950 रन बनाये हैं और 201 विकट भी लिए हैं वहीँ 62 टेस्ट में क्रेन्स के नाम 3320 रन हैं और 218 विकेट भी दर्ज है। क्रेन्स ने नैरोबी में खेले गए आईसीसी नॉक आउट ट्राफी 2000 के फाइनल में भारत के खिलाफ शानदार शतक लगाकर न्यूजीलैंड को शानदार जीत दिलाई थी।

दुबई में हीरा व्यापार का काम भी किया

दुबई में हीरा व्यापार का काम भी किया

न्यूजीलैंड टीम के एक बड़े ऑलराउंडर रहे क्रेन्स को क्रिकेट समर्थक उनके लम्बे छक्कों की वजह से याद किया करते हैं। क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद क्रेन्स ने दुबई में हीरा व्यापार का काम भी शुरू किया था। उसके बाद उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की मेल क्रोसर को अपना जीवन साथी बनाया।

ललित मोदी से ले चुके हैं पंगा

ललित मोदी से ले चुके हैं पंगा

दो साल बाद केर्न्स ने आईपीएल चेयरमैन ललित मोदी पर मानहानि का दावा भी किया। ललित मोदी ने एक ट्वीट कर क्रेन्स को मैच फिक्सिंग में शामिल होने का आरोप लगाया था। 2012 में क्रेन्स को कार्रवाई में जीत मिली और जुर्माना के तौर पर 90,000 पाउंड ($ 146,000) जीते थे।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:19 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+