Test : ऑस्ट्रेलियाई धरती पर अजहर-मसूद की जोड़ी ने तोड़ा 39 साल पुराना रिकाॅर्ड
नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट टीम भले ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ब्रिस्बेन में जारी पहले टेस्ट की पहली पारी में बिखर गई हो, लेकिन उनकी ओपनिंग जोड़ी ने नया कमाल कर दिखाया है। पाकिस्तान ने टाॅस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। हालांकि कंगारूओं ने अच्छी गेंदबाजी करते हुए पहले दिन का खेल समाप्त होने तक 240 पर पाकिस्तान को ढेर कर दिया। पाकिस्तान के लिए ओपनिंग करने उतरे शान मसूद और अजहर अली। इस ओपनिंग जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 33 ओवर में 75 रनों की साझेदारी की। इसी के साथ इस जोड़ी ने ऑस्ट्रेलियाई धरती पर बना 39 साल पुराना रिकाॅर्ड तोड़ दिया।

क्या है वो रिकाॅर्ड
दरअसल, अजर-मसूद की जोड़ी ऑस्ट्रेलिया के गावा के ब्रिस्बेन स्टेडियम में पहली पारी के दाैरान पहले विकेट के लिए सबसे ज्यादा रन जोड़ने वाली जोड़ी बन गई है। इससे पहले किसी भी जोड़ी ने ब्रिस्बेन स्टेडियम में पहले विकेट के लिए इतने रन नहीं जोड़ी हैं। लेकिन अब पाकिस्तान की इस जोड़ी ने ब्रिस्बेन में नया इतिहास रच दिया है।

तोड़ा 39 साल पुराना रिकाॅर्ड
इससे पहले ब्रिस्बेन में पहले विकेट के लिए सबसे ज्यादा रन जोड़ने का रिकाॅर्ड न्यूजीलैंड की जोड़ी ब्रूस एडगर और जॉन राइट के नाम था। इस जोड़ी ने साल 1980 में पहली पारी दाैरान इस स्टेडियम में पहले विकेट के लिए 64 रनों की साझेदारी की थी। वहीं इस मामले में तीसरे नंबर पर शिखर धवन और मुरली विजय के रूप में भारत की जोड़ी काबिज है। इन दोनों ने 2014 में 56 रन पहले विकेट के लिए जोड़े थे। वहीं चाैथे नंबर पर मार्टिन गुप्टिल और ब्रैंडन मैक्कुलम की जोड़ी है जिन्होंने 2011 में पहली पारी के दाैरान पहले विकेट के लिए 44 रन जोड़े थे।

लेकिन कमाल नहीं दिखा पाए बाबर-मसूद
हालांकि पाकिस्तान की इस जोड़ी ने भले यह रिकाॅर्ड अपने नाम कर लिया हो, लेकिन मैच में उनके बल्ले से बड़ी पारी नहीं निकल सकी। मसूद ने 27 तो अजहर ने 39 रन बनाए। इनके आउट होने के बाद पाकिस्तान टीम लड़खड़ाती दिखी और पूरी टीम 240 पर धाराशाही हो गई। असद शफिक ही टीम के लिए 76 रनों की सर्वाधिक पारी खेल सके। मिचेल स्टार्क ने 4 तो पैट कमिंस ने 3 विकेट लिए।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
