For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

डेवोन कोनवे के तूफान में उड़ा बांग्लादेश, न्यूजीलैंड ने पहले टी-20 में 66 रन से जीत दर्ज की

नई दिल्ली। बांग्लादेश के खिलाफ पहले टी-20 मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम ने 66 रनों से जीत दर्ज की है। डेवोन कोनवे की नाबाद 92 रनों की पारी की बदौलत न्यूजीलैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 210 रन बनाए थे,लेकिन इस विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम 144 रन के स्कोर पर ही ढेर हो गई और न्यूजीलैंड ने पहले टी-20 मुकाबले में 66 रन से जीत दर्ज की। कोनवे ने 52 गेंदों का सामना करते हुए 92 रन बनाए, इस दौरान उन्होंने 3 छक्के और 11 चौके लगाए। वहीं विल यंग ने दूसरे छोर पर उनका बखूबी साथ दिया और 30 गेंदों पर 53 बनाए, इस दौरान उन्होने 4 छक्के और 2 चौके लगाए। जबकि ग्लेन फिलिप्स ने 10 गेंदों पर 24 रन बनाए।

वहीं बांग्लादेश की बल्लेबाजी की बात करें तो छह खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके। बांग्लादेश की टीम ने 20 ओवर में 144 रन बनाए। टीम की ओर से अफीफ हुसैन ने 33 गेंदों पर 45 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 1 छक्का और 5 चौका लगाया। न्यूजीलैंड की ओर से इश सोढ़ी ने 4 ओवर में 28 रन देकर 4 विकेट झटके। जबकि लौकी फर्ग्यूसन ने 4 ओवर में 25 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। वहीं टिम साउदी, हैमिश बेनेट ने 1-1 विकेट हासिल किए। बता दें कि न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया और सीरीज में जीत के साथ 1-0 से बढ़त हासिल कर ली है।

पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। फिन एलन पहले ही ओवर में सस्ते में आउट हो गए, वह अपना खाता भी नहीं खोल सके। मार्टिन गप्टिल ने जबरदस्त पारी खेली और 27 गेंदों पर 35 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 2 छक्का और 3 चौका लगाया। गप्टिल और कोनवे ने 50 से अधिक रनों की साझेदारी की। । लेकिन गप्टिल को 35 रन के स्कोर पर नासम अहमद ने पवेलियन भेज दिया।

Story first published: Sunday, March 28, 2021, 11:05 [IST]
Other articles published on Mar 28, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+