बारिश के बाद वेगनर और टेलर ने बांग्लादेश को धोया, वेलिंग्टन में मिली पारी की बड़ी हार
नई दिल्ली। न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के बीच जारी वेलिंग्टन टेस्ट बड़े नतीजे के साथ समाप्त हो गया है। न्यूजीलैंड ने इस मैच में बांग्लादेश को एक पारी और 12 रनों से हरा दिया। मैच मे कीवी गेंदबाजों कहर किस कदर बरपा उसका अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि मैच के शुरुआती दो दिन बारिश के कारण पूरी तरह से धुल गए थे। ऐसे में जब तीसरे दिन मैच शुरू हुआ तब हरी पिच बल्लेबाजों की कब्रगाह के रूप में उनके विकेटों का इंतजार कर रही थी।
ऐसी पिच पर न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर बांग्लादेश को पहले बल्लेबाजी देने का फैसला दिया। बांग्लादेश की टीम ने भी पहली पारी में साहसिक बल्लेबाजी का टुकड़ों में परिचय देते हुए 211 रन बनाए और ऑलआउट हो गई। इन दौरान नेल वेगनर ने जबरदस्त गेंदबाजी का मुजायरा पेश करते हुए 28 रन देकर 4 विकेट चटकाए। जवाब में कीवी टीम ने रॉस टेलर के दोहरे शतक (200) और हेनरी निकोलस के शतक (107) की बदौलत 6 विकेट के नुकसान पर 432 रन बनाकर पारी घोषित कर दी।
उसके बाद बांग्लादेश की बल्लेबाजी दूसरी पारी में कुछ खास नहीं कर सकी और केवल 209 बनाकर ढह गई। इस पारी में वेगनर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 45 रन देकर 5 विकेट लिए। उनके अलावा अनुभवी गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने भी 4 विकेट चटकाए। बांग्लादेश की ओर से पहली पारी में तमिम इकबाल (74) और दूसरी पारी में महमुदुल्ला (67) ही कुछ प्रतिरोध कर सके। इस तरह से यह मैच केवल तीन दिन के अंदर समाप्त हो गया (बारिश के दो दिन छोड़ दिए जाए तो)।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
