धोनी को मिला शास्त्री का साथ, बोले डोंट मेस विद चैंपियंस
नई दिल्ली। लंबे समय तक खराब फॉर्म की वजह से आलोचना का शिकार रहे महेंद्र सिंह धोनी के बचाव में टीम के मैनेजर रवि शास्त्री खुलकर सामने आये है। रवि शास्त्री ने तल्ख शब्दों में कहा कि चैंपियंस के बारे में कभी भी बेकार की बातें नहीं करनी चाहिए, जब किसी ने इतने लंबे समय तक बेहतरीन प्रदर्शन किया हो तो उसे अपने फैसले लेने का अधिकार है।
दुनिया के 5 दिग्गज क्रिकेटर जो भारत की पिचों पर रहे फिसड्डी
शास्त्री ने कहा कि आपको पता है कि कैसे धोनी ने टेस्ट क्रिकेट से सन्यास लिया, उन्होंने उस वक्त सन्यास लिया जब किसी को इसकी उम्मीद भी नहीं थी। ऐसे में इस बात के बारे में सोचना की वह सिर्फ खेलने के लिए खेल रहे हैं बिल्कुल गलत होगा।
अगर धोनी को लगता है कि उनका समय अब खत्म हो चुका है तो वह खुद बखुद क्रिकेट छोड़ देंगे मैं आपको इस बात का भरोसा दिला सकते हैं। शास्त्री ने कहा कि नंबर 6 बेहद खास पोजीशन होती है ऐसे में इस जगह पर धोनी ने काफी समय तक भारत के लिए अहम योगदान दिया है।
धोनी को चैंपियन करार देते हुए शास्त्री ने कहा कि उन्हें उनके योगदान के लिए सम्मान दिया जाना चाहिए। चैंपियंस और लेजेंड्स के बारे में गलत बोलने से पहले सोचना चाहिए। पिछले साल हुए वनडे विश्वकप के बाद धोनी ने 13 वनडे मैचों मे सिर्फ दो अर्धशतक लगाये हैं, जबकि उनका सर्वाधिक स्कोर 92 नाबाद रहा। बांग्लादेश, दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज हारने के बाद धोनी की फिनिशिंग एबिलिटी पर सवाल उटने लगे थे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
