For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

विश्व कप फाइनल में न्यूजीलैंड की हार से सदमे में था ये शख्स, 46 दिन बाद आई होश

नई दिल्ली। क्रिकेट के प्रति लोगों की दीवानगी बेहद गहरी है। अपनी फेवरेट टीम को कोई भी फैन हारता नहीं देखना चाहता। जब दो टीमें मैदान पर आपस में भिड़ती हैं जो उनके फैंस भी पूरे मैच में खिलाड़ियों को हाैसला अफजाई देने में लगे रहते हैं। वैसे जीत हार एक ही सिक्के के दो पहलू हैं, लेकिन कई बार कईयों के लिए हार पचाना मुश्किल हो जाता है। आप यह जानकर दंग रह जाएंगे कि हाल ही में हुए आईसीसी विश्व कप में एक फैन ऐसा भी रहा जो टीम की हार से दुखी होकर सदमे में ऐसा गया कि फिर 46 दिन बाद होश में आया। जी हां, न्यूजीलैंड जब फाइनल में हारी तो उसका एक फैन गहरी नींद में सो गया था।

इस शख्स का नाम है जेफरी ट्विग। न्यूजीलैंड के 31 वर्षीय जेफरी फाइनल में इंग्लैंड से मिली न्यूजीलैंड की हार से इतने परेशान थे कि वह 46 दिनों तक बिस्तर से नहीं उठे। न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच विश्व कप 2019 के फाइनल के समाप्त होने के बाद 15 जुलाई की सुबह ट्विग सोने के लिए चला गया। 15 तारीख को शाम 5 बजे ट्विग को उठना था लेकिन जब उसकी पत्नी लुईसा उसे जगाने गई तो वह कराहने लगा।वह शुरुआत में चिंतित थी लेकिन धीरे-धीरे दिन-प्रतिदिन सहानुभूति खोने लगी। लुईसा ने अपने पति को एक ट्यूब के माध्यम से दूध पिलाना शुरू कर दिया और यहां तक ​​कि मदद के लिए न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम भी पहुंची।

लुईसा के कहने पर बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल जेफरी के घर गए ताकि उन्हें देख वह होश में आए। लेकिन जैसे ही जेफरी ने गुप्टिल को देखा तो वह अपना आपा खो बैठा और चिल्लाने लगा। ट्विग पागल हो गया और गुप्टिल को खरी-खोटी सुनाने लग पड़ा। जेफरी ने गुप्टिल को लेकर कहा कि भाड़ में जाओ। मैं इसे देखना नहीं चाहता। पत्नी लुइसा के कहने पर उनके घर पहुंचे मार्टिन गप्टिल को निराश होकर लौटना पड़ा। हालांकि, अब जेफ्रे ट्विग के दिमाग से वर्ल्ड कप का फाइनल पूरी तरह से निकल गया है। न्यूजीलैंड की बेवसाइट के मुताबिक, पत्नी ने घर में क्रिकेट से जुड़े सारे सामान को निकाल दिया। घर के पीछे बने क्रिकेट सेट, स्काई टेलीविजन डिकॉडर और तमाम क्रिकेट से जुड़ी चीजों को तहस-नहस कर दिया है।

Story first published: Saturday, August 31, 2019, 19:20 [IST]
Other articles published on Aug 31, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+