पूर्व श्रीलंकाई कप्तान का बड़ा खुलासा, फिक्स था 2011 विश्वकप का फाइनल

नई दिल्ली। श्रीलंका के पूर्व कप्तान अर्जुन रणतुंगा ने 2011 विश्वकप के फाइनल के फिक्स होने का दावा किया है। उन्होंने भारत के हाथों उनके देश (श्रीलंका) को मिली हार की जांच की मांग की है। 53 वर्षीय राणातुंगा ने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर सिंहली भाषा में एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में उन्होंने कहा कि श्रीलंका की 6 विकेट की हार से वो हैरान थे। राणातुंगा ने कहा, 'मैं उस समय भारत में कमेंट्री कर रहा था। जब भारत जीता तो मुझे श्रीलंका की हार पर दुख हुआ और थोड़ा शक भी।'

उन्होंने कहा- "जब हम हारे तो मैं काफी निराश था और मुझे आशंका थी श्रीलंका के साथ विश्व कप 2011 के फाइनल में जो कुछ हुआ हमें उसकी जरूर जांच करनी चाहिए रणतुंगा ने किसी का नाम लिये बिना कहा कि खिलाड़ी अपनी सफेद पोशाक के कारण गंदगी नहीं छिपा सकते।"

श्रीलंका ने फाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में छह विकेट पर 274 रन बनाये। जब सचिन तेंदुलकर 18 रन बनाकर आउट हुए तो तब श्रीलंका काफी मजबूत स्थिति में दिख रहा था। भारत ने इसके बाद श्रीलंका की खराब फील्डिंग का फायदा उठाकर मैच का पासा पलट दिया और भारत ने आसानी से मैच जीत लिया।

आपको बता दें कि स्थानीय मीडिया ने इस मुकाबले में हार के लिये श्रीलंकाई खिलाडियों पर शक किया था लेकिन रणतुंगा से पहले किसी ने भी जांच की अपील नहीं की थी। रणतुंगा के प्रवक्ता तामिरा मंजू ने एएफपी से कहा कि वह देश में क्रिकेट की दुर्दशा को लेकर राष्ट्रपति मैत्रीपाल सिरीसेना और प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे को भी पत्र लिख रहे हैं। अर्जुन रणतुंगा ने कहा, 'मैं सभी खुलासे अभी नहीं कर सकता पर एक दिन मैं इससे पर्दा जरूर उठाऊंगा। इसकी जांच जरूर होनी चाहिए। '

Story first published: Friday, July 14, 2017, 19:11 [IST]
Other articles published on Jul 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+