एशिया कप से पहले टीम इंडिया को झटका, धोनी हुए चोटिल, पार्थिव ने ली जगह
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। एशिया कप शुरु होने से ठीक पहले टीम इंडिया को एक बड़ा झटका लगा है। जी हां टीम के सबसे बड़े फिनीशर और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को प्रैक्टिस के दौरान चोट लग गई है। धोनी के मासंपेशियों में आ तनाव आ गया है जिसके कारण उनके आगे सीरीज में खेलने पर असमंसज की स्थिति बन गई है।
इस बात की जानकारी बीसीसीआई ने दी है। बीसीसीआई की तरफ से ट्वीट कर बताया गया है कि धोनी की जगह टीम में पार्थिव पटेल को जगह दी गई है। आज पार्थिव पटेल ने भी प्रैक्टिस की। हालांकि अभी यह पूरी जानकारी नहीं है कि धोनी खेलेंगे या नहीं लेकिन उन्हें चोट लगी है।
NEWS ALERT: @parthiv9 to join team as MS Dhoni’s back up. The Indian Captain suffered a muscle spasm in the training session today #AsiaCup
— BCCI (@BCCI) February 22, 2016
आपको बता दें कि 24 फरवरी से एशिया कप की शुरुआत होने वाली है। पहला मैच भारत और बांग्लादेश के बीच मुकाबला होना है। इस साल एशिया कप का आयोजन टी-20 फारमेट में किया जा रहा है। भारतीय टीम इस टूर्नामेंट के लिए बांग्लादेश पहुंच चुकी है और फातुल्लाह में अभ्यास कर रही है।
Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:13 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
