For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL को लेकर बड़ी खुशखबरी, श्रीलंका-UAE में नहीं बल्कि इस देश में हो सकता है आयोजन

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट फैन्स के लिये आईपीएल को लेकर अच्छी खबर आई है, जहां रिपोर्टस के अनुसार इस हफ्ते टी20 विश्व कप के आयोजन को आधिकारिक तौर पर स्थगित किया जा सकता है वहीं पर इंडियन प्रीमियर लीग का आयोजन भी कोरोना मुक्त वातावरण में कराया जा सकता है। कोरोनावायरस को देखते हुए सौरव गांगुली ने साफ कर दिया है कि इस लीग का आयोजन देश में करा पाना संभव नहीं है, ऐसे में इस लीग का विदेश में आयोजित कराना तय माना जा रहा है। वहीं कोरोना वायरस के संक्रमण से पूरी तरह से मुक्त हो चुके न्यूजीलैंड ने भी बीसीसीआई को इस लीग की मेजबानी करने का ऑफर दिया है।

अभी तक की रिपोर्ट के अनुसार श्रीलंका, यूएई, इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका जैसे देश इस लीग के आयोजन में अपनी दिलचस्पी दिखा चुके हैं, वहीं अब न्यूजीलैंड ने भी इसकी मेजबानी की पेशकश की है।

और पढ़ें: आईपीएल को लेकर सौरव गांगुली ने दिया बड़ा बयान, कहा- विदेश में होगा टूर्नामेंट

इस मामले पर बात करते हुए बोर्ड के एक सीनियर अधिकारी ने कहा, 'भारत में आईपीएल कराना प्राथमिकता होगी लेकिन अगर यहां नहीं हो सका तो दूसरे विकल्प देखने होंगे। संयुक्त अरब अमीरात , श्रीलंका और न्यूजीलैंड मेजबानी की पेशकश कर चुके हैं। हम सभी संबंधित पक्षों के साथ मिलकर फैसला लेंगे। खिलाड़ियों की सुरक्षा सर्वोपरि है, उस पर कोई समझौता नहीं होगा।'

गौरतलब है कि खिलाड़ियों की सुरक्षा के नजरिये से इस समय न्यूजीलैंड आईपीएल की मेजबानी के लिये सबसे आदर्श जगह लग रही है जहां पर दर्शकों के बीच इस टूर्नामेंट को आयोजित किया जा सकता है। उल्लेखनीय है कि साल 2009 में लोकसभा चुनावों के मद्देनजर बीसीसीआई ने साउथ अफ्रीका में इस लीग का आयोजन करवाया था तो 2014 में इस लीग के कुछ मैच यूएई में खेले गये थे।

और पढ़ें: 'विराट कोहली को फंसाने की हो रही साजिश', रोहित शर्मा के साले ने किया बड़ा दावा

वहीं रिपोर्ट की मानें तो आईपीएल 2020 की मेजबानी की रेस में यूएई इस समय सबसे आगे ल रहा है। न्यूजीलैंड की मेजबानी में सबसे बड़ी समस्या टाइम जोन की आ रही है। उल्लेखनीय है कि भले ही न्यूजीलैंड कोरोनामुक्त हो गया है लेकिन भारत और वहां के समय में करीब 7:30 घंटे का फर्क है जिसके चलते अगर मैच दोपहर 12:30 पर शुरू किया जाता है तो ज्यादातर लोग ऑफिस में या घर पर काम करने की वजह से नहीं देख पायेंगे।

आपको बता दें कि न्यूजीलैंड में हैमिल्टन से ऑकलैंड के अलावा वेलिंगटन, क्राइस्टचर्च, नेपियर और डुनेडिन हवाई जहाज से ही जाया जा सकता है। इसके कारण आईपीएल 2020 की मेजबानी की दावेदारी में यूएई और मजबूत हो जाता है, जिसका आयोजन दुबई (Dubai) में कराया जा सकता है। बीसीसीआई अधिकारी ने बताया कि आईपीएल संचालन परिषद की बैठक की तारीख जल्दी ही बताई जायेगी जिसमें इन सब बातों और चीनी प्रायोजन करार पर चर्चा होगी।

Story first published: Wednesday, July 8, 2020, 16:51 [IST]
Other articles published on Jul 8, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+