-Staff
नई दिल्ली, 23 अक्तूबर: भारत की स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा, जो हमेशा से क्रिकेट की फैन रहीं हैं, ने कहा है कि हर खिलाड़ी को मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुल्कर के रिकॉर्ड से प्रेरणा लेनी चाहिये।
सानिया इन दिनों अपने खेल से बाहर हैं, वो कुहनी में लगी चोट का इलाज करवाने के लिए आजकल दिल्ली में हैं। यहां उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि कि सचिन का रिकार्ड न सिर्फ मेरे लिए बल्कि सभी क्रिकेटरों के लिए प्रेरणादायी है।
सचिन विश्व के महानतम क्रिकेट खिलाड़ी हैं। उन्होंने सचिन को बधाई भी दी। सानिया ने कहा कि क्रिकेट मेरा पहला प्यार है। भारतीय टीम को जीतते देखना मुझे बेहद अच्छा लगा।
अपने खेल के बारे में सानिया ने कहा कि कुहनी की चोट से वे धीरे-धीरे उबर रही हैं। अमेरिकन ओपेन में नहीं खेल पाने का मलाल उन्हें है। उन्होंने उम्मीद जताई कि हांगकांग में होने वाली प्रतियोगिता में वे निश्चित तौर पर भाग लेंगी।
MyKhel से प्राप्त करें ब्रेकिंग न्यूज अलर्ट.
Allow Notifications
You have already subscribed
Story first published: Thursday, October 23, 2008, 12:19 [IST]
Other articles published on
Oct 23, 2008