For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

पाकिस्तान पर जीत के बाद न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों ने किया 'भांगड़ा', Video वायरल

नई दिल्ली। न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच तीन टेस्‍ट मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में पाकिस्‍तान पर चार रन की जीत दर्ज की है। अबूधाबी के शेख जायद स्‍टेडियम पर खेले गए इस मैच में पाकिस्‍तान के सामने 176 का लक्ष्य था लेकिन पाकिस्तान इसे हासिल न कर सका। भारतीय मूल के स्पिनर एजाज पटेल अगुवाई में न्‍यूजीलैंड टीम ने मैच के चौथे दिन जबर्दस्‍त प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान की पारी को 171 रन पर ही समेट दिया। इस जीत के साथ न्यूजीलैंड की टीम 1-0 से आगे हो गई है।

इस रोमांचक जीत के बाद कीवी खिलाड़ि‍यों की खुशी देखते ही बन रही थी। उन्‍होंने ड्रेसिंग रूम में डांस करके जमकर जश्‍न मनाया। जश्न के दौरान खिलाड़ियों ने भांगड़ा किया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

मुंबई में जन्‍मे स्पिन गेंदबाज एजाज पटेल का प्रदर्शन इस मैच में खास रहा।अपना पहला टेस्‍ट खेल रहे एजाज ने दूसरी पारी में 5 और मैच में सात विकेट हासिल किए। उन्‍हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। पाकिस्तान को जीत के लिए पांच रन की जरूरत थी और क्रीज पर अजहर अली 65 रन बनाकर खेल रहे थे। इस दौरान एजाज की एक गेंद अजहर के पैड पर जा लगी और वह पगबाधा आउट हो गए।

इस विकेट के साथ ही पाकिस्तान की टीम ने यह मैच गंवा दिया जबकि न्यूजीलैंड को 4 रन से जीत मिल गई। सीरीज का दूसरा टेस्‍ट मैच शनिवार से दुबई में खेला जाएगा जबकि तीसरा और अंतिम टेस्‍ट 3 दिसंबर से दुबई में खेला जाएगा।

Story first published: Tuesday, November 20, 2018, 14:35 [IST]
Other articles published on Nov 20, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+