For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

विश्वकप 2015 के दौरान किसी भी खूबूसूरत और जवान लड़कियों से ना मिले कीवी खिलाड़ी

वेलिंग्टन। 14 फरवरी से विश्वकप का महाकुंभ शुरू हो जायेगा। इस विश्वकप के आयोजनकर्ता इस बार आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड है। विश्वकप जीतने वाली टीम में शामिल न्यूजीलैंड की टीम को क्रिकेट अधिकारियों की ओर से सख्त निर्देश दिये गये है कि वो विश्वकपके दौरान खूबसूरत और जवान लेकिन अंजान लड़कियों से दूरी बनाकर रखें।

समाचार वेबसाइट 'एनजेडहेराल्ड डॉट सीओ डॉट एनजेड' के अनुसार क्रिकेट प्लेयर्स एसोसिएशन के मुख्य कार्यकारी हीथ मिल्स ने रविवार को कहा कि निश्चित रूप से मैच फिक्सिंग करने वाले टूर्नामेंट में अपनी दखलअंदाजी करने की कोशिश करेंगे। मिल्स और न्यूजीलैंड में खेल सट्टेबाजी की वैधानिक संस्था न्यूजीलैंड टोटालाइजेटर एजेंसी बोर्ड के अनुसार खूबसूरत महिलाओं का इस्तेमाल खिलाड़ियों को लुभाने और फिर उन्हें ब्लैक मेल करने के लिए किया जा सकता है। न्यूजीलैंड क्रिकेट अधिकारियों ने इसे 'हनी ट्रैप' का नाम दिया है।

किसी खिलाड़ी की कमजोरी क्रिकेट के इस पाक महाकुंभ को कलंकित ना करे इसलिए अभी से क्रिकेट अधिकारियों ने पूरी टीम के सदस्यों को समझाने में लगी है। मिल्स के अनुसार सभी खिलाड़ियों को 90 मिनट के एक प्रेजेंटेशन के जरिए यह समझाने की भी कोशिश की गई कि सट्टेबाज किस-किस प्रकार के रास्ते अपना सकते हैं।

मिल्स के अनुसार 'हनी ट्रैप' के जरिए कई बार खिलाड़ियों को बहुत पहले से ही झांसे में फंसा लिया जाता है। विश्व कप के सह-आयोजक आस्ट्रेलिया ने भी पुष्टि की है कि खिलाड़ियों को फिक्सिंग के लिए प्रलोभन दिए जा सकते हैं। फिलहाल आईसीसी ने भी किवी क्रिकेट अधिकारियों के इस कार्य की तारीफ की है।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+