For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचा न्यूजीलैंड, जानिए भारत कैसे पहुंचेगा?

ICC World Test Championship : नई दिल्ली। न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। फाइनल (Final) में पहुंचे के लिए उनकी राह ऑस्ट्रेलिया (Australia) ने अपना दक्षिण अफ्रीका (South Africa) दौरा रद्द करते हुए आसानी से बनाई। कोरोनावायरस के कारण कंगारूओं ने दाैरा रद्द किया। इसके बाद आईसीसी ने जानकारी देते हुए बताया कि अब फाइनल में दूसरी टीम भारत (India) और इंग्लैंड के बीच होने वाली 4 टेस्ट मैचों की सीरीज के साथ तय होनी है।

भारत ऐसे बनाएगा जगह
पहले सीजन का फाइनल मैच 18 जून से क्रिकेट के मक्का कहे जाने वाले लॉर्ड्स मैदान पर खेला जाना है। ऐसे में न्यूजीलैंड फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन चुकी है, जबकि दूसरे स्थान के लिए भारत, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच टक्कर देखने को मिल रही है। ऑस्ट्रेलियाई टीम को हालांकि भारत-इंग्लैंड सीरीज पर निर्भर रहना होगा, लेकिन मेजबान भारत की राह फिलहाल सबसे आसान नजर आ रही है। क्योंकि भारत को अगर फाइनल में प्रवेश करना है तो इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में 2-0, 2-1, 3-0, 3-1 या 4-0 से जीत दर्ज करनी होगी। इनमें से किसी भी सीरीज नतीजे की स्थिति में भारत फाइनल मैच के लिए क्वॉलिफाई कर लेगा।

दूसरी ओर, अगर इंग्लैंड (England) को फाइनल तक पहुंचना है तो भारत के खिलाफ सीरीज में 3-0, 3-1 या फिर 4-0 से जीत दर्ज करनी होगी। वहीं कंगारू टीम की किस्मत भी खुल सकती है अगर भारत सीरीज 1-0 से जीते तथा इंग्लैंड सीरीज 1-0, 2-0, 2-1 से जीते। इसके अलावा भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज 0-0, 1-1, 2-2 से ड्रॉ होती है, तो भी ऑस्ट्रेलिया फाइनल में जगह बना सकता है।

Story first published: Tuesday, February 2, 2021, 19:02 [IST]
Other articles published on Feb 2, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+