भविष्यवाणी: इस बार विश्वविजेता बनेगा अफगानिस्तान!
एडीलेड। 14 फरवरी से विश्वकप शुरू होने जा रहा है। इस बार के टूर्नामेंट में 14 टीमें हिस्सा ले रही हैं और जाहिर है हर टीम जीतने के लिए ही मैदान में आती है। लोग अपने-अपने हिसाब से अपने देश को जीताने में लगे हुए हैं। इसलिए विश्वकप के आयोजकों में से एक न्यूजीलैंड में भी भविष्यवाणियों का बाजार गर्म है।
हाल ही में न्यूजीलैंड विश्व विद्यालय के एक रोबोट ने भविष्यवाणी की है कि इस बार का विश्व कप अफगानिस्तान जीतेगा। कहा जा रहा है कि यह ऐलान इकराम नाम के रोबोट ने की है, जिसे कि कैंटरबरी विश्वविद्यालय के छात्र एडुआडरे सैंडोवल ने बनाया है। इकराम के सामने 14 टीमों के नेशनल फ्लैग रखे गये जिसमें से उसने से अफगानिस्तान का फ्लैग चुना।
इस बार विश्वविजेता बनेगा अफगानिस्तान!
गौरतलब है कि अफगानिस्तान को बांग्लादेश, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, स्कॉटलैंड और श्रीलंका के साथ ग्रुप ए में रखा गया है और अफगानिस्तान अभी क्रिकेट में न्यू-बार्न बेबी की तरह कहा जाता है लेकिन क्रिकेट तो चमत्कारों का खेल है, हो सकता है कि इकराम की भविष्यवाणी सही हो जाये और नन्हा बच्चा, बड़ों-बड़ों को मात दे दे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
