NZ vs BAN: न्यूजीलैंड के डेवोन कॉनवे ने ठोका साल 2022 का पहला इंटरनेशनल शतक
नई दिल्लीः न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेवोन कॉनवे 2022 में अंतरराष्ट्रीय शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। इस समय न्यूजीलैंड की क्रिकेट टीम शनिवार को माउंट माउंगानुई में बा ओवल में बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट मैच खेल रही है और कॉनवे पहले टेस्ट में नए साल के दिन की शुरुआत में तीन अंकों तक पहुंच गए।
डेवोन कॉनवे ने बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट मैच के पहले दिन अपना दूसरा टेस्ट शतक जमाया, जिसमें 227 गेंदों में 122 रनों की पारी खेली। इस मुकाबले में बांग्लादेश के कप्तान मोमिनुल हक ने टॉस जीतकर फील्डिंग का फैसला किया था, इसके बाद कॉनवे के शतक ने न्यूजीलैंड की पारी आगे बढ़ाई।
चाय के बाद के सत्र में डेवोन कॉनवे आउट हो गए, लेकिन बल्लेबाज ने अपना काम किया, जिससे न्यूजीलैंड को नए साल के टेस्ट की मजबूत शुरुआत मिली। कॉनवे ने शतक पूरा करने के बाद अपना बल्ला उठाया और भीड़ से तालियां बजने लगी। उन्होंने 16 चौके और एक छक्का लगाया। इस मैच में टॉम लाथम कप्तानी कर रहे हैं लेकिन ये ओपनर केवल 1 रन पर आउट हो गया जिसके बाद कॉनवे ने दूसरे ओपनर विल यंग के साथ 138 रनों की साझेदारी की। यंग 135 गेंदों पर 52 रनों की पारी खेलने के बाद रन आउट हो गए।
इसके बाद कॉनवे ने रॉस टेलर के साथ 50 रनों की साझेदारी की, जो अपने करियर के अंतिम टेस्ट में खेल रहे हैं। पिछले महीने संन्यास की घोषणा करने वाले टेलर 31 रन पर आउट हो गए। इसके बाद कॉन्वे भी इस्माल की गेंद पर लिटन दास के हाथों लपके गए।
कॉनवे के बाद न्यूजीलैंड ने हेनरी निकोल्स और टॉम ब्लंडेल के बीच एक साझेदारी बनाने की कोशिश की लेकिन ब्लंडेल इबादत हुसैन की गेंद पर आउट हो गए। इसके साथ ही न्यूजीलैंड की टीम ने पहले दिन की समाप्ति 5 विकेट के नुकसान पर 258 रन बनाकर की।
न्यूजीलैंड अपने नियमित कप्तान केन विलियमसन के बिना है जो लगातार कोहनी की चोट के कारण बाहर हो गए हैं। विलियमसन की गैरमौजूदगी में लैथम टीम की अगुवाई कर रहे हैं। न्यूजीलैंड ने मुंबई में एक पारी में 10 विकेट लेने वाले बाएं हाथ के स्पिनर एजाज पटेल को भी हटा दिया है।
ब्लैक कैप्स ने ट्रेंट बाउल्ट, टिम साउथी, नील वैगनर और काइल जैमीसन को अपने 4 पेसर के रूप में चुनते हुए बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए रचिन रवींद्र को एकमात्र स्पिनर चुना है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
