For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

NZvsSL: वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी करने से चूका यह खिलाड़ी , जड़े एक ओवर में पांच छक्के

नई दिल्ली। न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे वनडे मैच में उस समय मैच में रोमांच देखने को मिला जब न्यूजीलैंड के खिलाड़ी जेम्स नीशम ने एक ही ओवर में पांच छक्के जड़े और टीम के खाते में उस ओवर में 34 रन जोड़ दिए। श्रीलंकाई गेंदबाज थिसारा परेरा की नीशम ने जमकर धुनाई कर दी। इस ओवर में उन्होंने 5 छक्कों समेत कुल 34 रन बटोरे, जिसमें एक नो बॉल भी शामिल थी। यह वनडे इतिहास का तीसरा सबसे महंगा ओवर बन गया है।

पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में सात विकेट खोकर 371 रन बनाए। इस मुकाबले में मार्टिन गुप्टिल ने शानदार शतक जमाया, लेकिन न्यूजीलैंड की पारी के 49वें ओवर में नीशम ने 34 रन ठोककर न्यूजीलैंड को विशाल स्कोर तक पहुंचाया।

वर्ल्ड रिकॉर्ड से चूके नीशम:
नीशम एक ओवर में सबसे ज्यादा रनों का विश्व रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गए। परेरा के इस ओवर में कुल 34 रन बने। इस तरह अपने पहले नौ ओवरों में 46 रन देने वाले परेरा ने 10 ओवर में 80 रन दे डाले।

-36 रन- हर्शल गिब्स vs वॉन बंग, 2007
-35 रन- थिसारा परेरा vs रॉबिन पीटरसन, 2013
-34 रन- एबी डिविलियर्स vs जेसन होल्डर, 2015
-34 रन- जेम्स नीशम vs थिसारा परेरा, 2018
-32 रन- शाहिद अफरीदी vs मलिंगा बंडारा, 2007

वनडे क्रिकेट के सबसे महंगे ओवर की बात करें, तो यह रिकॉर्ड 2007 वर्ल्ड कप में नीदरलैंड्स के नाम दर्ज है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले इस मैच में अफ्रीकी बल्लेबाज हर्शल गिब्स ने नीदरलैंड के बोल वैन बुंगे के ओवर में 6 छक्के जड़कर ओवर से 36 रन बटोरे थे।

Story first published: Thursday, January 3, 2019, 15:40 [IST]
Other articles published on Jan 3, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+