Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

पाकिस्तान की भारत को धमकी, कहा- सुरक्षा दो तभी खेलेंगे हॉकी विश्वकप

नई दिल्ली। पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (पीएचएफ) ने अगले साल भारत में होने वाले हॉकी वर्ल्ड कप से पहले टूर्नामेंट से अपना नाम वापस लेने की धमकी दी है। पाकिस्तान ने धमकी दी है कि अगर उसके खिलाड़ियों को आसानी से वीजा और शीर्ष स्तरीय सुरक्षा नहीं मिली तो वह अगले साल भारत में होने वाले विश्व कप का बहिष्कार करेगा।

पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन के अध्यक्ष खालिद खोकर ने दावा किया कि उन्होंने एफआईएच अध्यक्ष नरिंदर बत्रा से इस बारे में दुबई में बात की। आपको बता दें कि विश्व कप अगले साल नवंबर दिसंबर में भारत में होना है। खोकर ने कहा- 'हमारी बैठक बहुत अच्छी रही और हमने बत्रा तथा अन्य एफआईएच सदस्यों को अपनी चिंताओं से अवगत करा दिया है। मैने उनसे साफ कहा है कि हमें एफआईएच से आश्वासन चाहिए कि हमें वीजा आसानी से मिलेगा और विश्व कप के दौरान शीर्ष सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी।'

पीएचएफ के अध्यक्ष ने दावा किया कि इस्लामाबाद में स्थित भारतीय उच्चायोग ने पिछले साल हमारी जूनियर हॉकी टीम को वीजा जारी करने से मना कर दिया था, जबकि हमने समय से इसके लिए आवेदन भी किया था। पीएचएफ के अध्यक्ष ने कहा कि अगर हमारे खिलाड़ियों को एक बार फिर से उसी समस्या का सामना करना पड़ेगा, तो हमारी हॉकी टीम भारत में होने वाले हॉकी वर्ल्ड कप से अपना नाम वापस ले लेगी।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:16 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+