Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

पहले वनडे में सहवाग का खेलना संदिग्ध

भारत के सलामी बल्लेबाज़ वीरेंदर सहवाग को अभ्यास के दौरान टखने में चोट लगी है और उनका श्रीलंका के ख़िलाफ़ पहले मैच में खेलना मुश्किल है.

भारत और श्रीलंका के बीच पाँच एकदिवसीय मैचों का पहला मुक़ाबला सोमवार को दम्बुला में होगा.

टेस्ट सिरीज़ में मात खाने के बाद भारतीय टीम फटाफट शैली में हावी होने की कोशिश करेगी.

लेकिन सहवाग की अनुपस्थिति से भारत की आक्रामकता कुंद हो सकती है. उनके चोटिल होने से पहले भारत के वनडे कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कहा था कि उन्हें गंभीर-सहवाग की सलामी जोड़ी से काफी उम्मीदे हैं.

संभावना है कि सहवाग की जगह दिल्ली के ही युवा बल्लेबाज़ विराट कोहली को टीम में जगह मिलेगी.

सहवाग चोट लगने के बाद पैवेलियन लौट गए. बाद में वे मैदान पर लौटे ज़रूर लेकिन बिल्कुल असहज दिख रहे थे.

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर टेनिस एल्बो में फिर चोट लगने के कारण पहले ही सिरीज़ से बाहर हो चुके हैं.

टेस्ट सिरीज़ के विपरीत वनडे मुक़ाबलों में भारतीय टीम का चेहरा बदला नज़र आएगा.

सुरेश रैना, विराट कोहली, एस बद्रीनाथ, इरफ़ान पठान, प्रवीण कुमार, ख़ुद कप्तान धोनी और युवराज सिंह टेस्ट टीम में शामिल नहीं थे लेकिन वनडे मैचों में ये शानदार प्रदर्शन करने में सक्षम हैं.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+