Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

बच्चे की पिटाई का वीडियो देख गुस्साया गब्बर, कहा- वैसे ही पीटो जैसे उसने मासूम को पीटा!

नई दिल्ली। टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज शिखर धवन ट्विटर पर हमेशा एक्टिव रहते है और अपने फैंस के साथ सम्पर्क बनाए रहते हैं। सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली हर गलत घटना को लेकर धवन अपनी प्रतिक्रिया देते रहते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक शिक्षिका द्वारा बच्चे को दो मिनट में 40 थप्पड़ मारने के वीडियो के देखकर धवन ने अपनी प्रतिक्रिया दी।

शिखर धवन ने ये लिंक शेयर करते हुए अपने ट्विटर अकाउंटर पर लिखा कि- "मुझे खुशी है कि इस महिला को स्कूल से निकाल दिया गया। इस टीचर को तो फेयरवेल के रूप में इसी तरह पीटना चाहिए था।"

बता दें कि यह घटना पीजीआई इलाके में स्थित जॉन विनी स्कूल की थी। टीचर द्वारा बुरी तरह पीटे जाने पर रितेश अपनी मैम से रहम की गुहार लगाता रहा, लेकिन टीचर का दिल नहीं पसीजा। छात्र रितेश का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने अटेंडेंस के दौरान प्रेजेंट मैम नहीं बोला था। मामला तब सामने आया जब छत्र रितेश अपने घर पहुंचा।

घर में रितेश गुमसुम था और उसके गाल सूजे हुए थे। पिता प्रवेन्द्र गुप्ता ने उससे पूछा भी लेकिन उसने कुछ नहीं बताया। रितेश के पिता ने उसके स्कूल में पढ़ने वाले उसके दोस्तों से पूछताछ की तो बताया गया उसे सजा मिली है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:20 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+