For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

INDvNZ: नेट प्रैक्टिस से पहले केन विलियम्सन ने गिटार बजाकर लूटी महफिल, देखें VIDEO

नई दिल्ली। टी-20 क्रिकेट का ऐसा फार्मट है जिसमें कुछ भी घटित हो सकता है। जैसे की कीवी कप्तान केन विलियम्सन के लिए मैच प्रैक्टिस से पहले गिटार प्रैक्टिस करना। जी हां, ब्लैक कैप कप्तान पहले मैच में नेट प्रैक्टिस से पहले गिटार प्रैक्टिस करते नजर आए। शायद टी20 क्रिकेट इन्हीं तरह के हल्के-फुल्के क्षणों के लिए जाना जाता है। हालांकि हम यह बात साफ कर दें कि टी-20 मार्डन क्रिकेट का एक मनोरंजक होने के साथ गंभीर क्रिकेट भी है। खासकर इसमें बल्लेबाज की गेंद को हिट करने की काबिलियत की सबसे कड़ी परीक्षा होती है।

वहीं गेंदबाज की योग्यता उसकी चतुराई भरी गेंदबाजी से आंकी जाती है। कहना गलत नहीं होगा कि टी20 क्रिकेट में गेंदबाज को सबसे ज्यादा वेरिएशन दिखाने की जरूरत होती है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच भी पहला टी-20 मैच 6 फरवरी को वेलिंग्टन के बेसिन रिजर्व में शुरू हो जाएगा। यह तीन मैचों की टी20 सीरीज है जिसका अगले दोनों मैच क्रमशः 8 और 10 फरवरी को खेले जाएंगे। कीवी टीम पहले ही वनडे सीरीज में 1-4 से करारी हार का सामना कर चुकी है। ऐसे में टी-20 मैचों से पहले दबाव और माहौल दोनों को हल्का-फुल्का करने के लिए केन विलियम्सन बल्ले से पहले गिटार से प्रैक्टिस करते नजर आए।

दरअसल कीवी कप्तान गिटार बजाने के खासे शौकीन हैं और इसके साथ ही उनको सर्फिंग करने का भी काफी शौंक है। ऐसे में केन ने न्यूजीलैंड के मशहूर गिटार बैंड ड्रैक्स प्रोजेक्ट को आमंत्रित किया था। इस दौरान ही केन ने गिटार की प्रैक्टिस की और बैंड के सदस्यों से अपनी गिटार बजाने की काबिलियत पर वाहवाही भी पाई। बता दें कि ड्रैक्स बैंड भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले टी-20 मैच के लिए अपनी प्रस्तुति भी देगा। भारत की महिला और पुरुष टीम दोनों ही न्यूजीलैंड के साथ टी-20 मैचों की सीरीज में भाग ले रही हैं।

Story first published: Tuesday, February 5, 2019, 11:48 [IST]
Other articles published on Feb 5, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+