For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

वर्ल्ड कप फाइनल का गम भुलाकर न्यूजीलैंड की टीम पहुंची जयपुर, सामने है मुश्किल चुनौती

नई दिल्लीः कीवी टीम वर्ल्ड कप के शानदार अभियान और निराशाजनक फाइनल के बाद भारत में आ गई है। यहां पर न्यूजीलैंड को भारत के खिलाफ तीन टी20 और दो टेस्ट मैच खेलने हैं। न्यूजीलैंड टीम काफी समय में एशिया में ही है। वर्ल्ड कप से पहले वे पाकिस्तान में थे लेकिन बिना मैच खेले ही सुरक्षा को खतरा बताकर वापस आ गए।

भारत में न्यूजीलैंड को किसी तरह का क्वारंटाइन नहीं करना होगा क्योंकि वे बबल से बाहर ही नहीं आए हैं। वर्ल्ड कप में बने बबल के बाद वे सीधा भारत में बने बबल में प्रवेश कर जाएंगे। इसी वजह से पहला टी20 कल यानी 16 नवंबर को शुरू हो रहा है।

कीवियों के आने की जानकारी राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन ने दी। आरसीए के मुताबिक, वे शाम में आ गए थे और नियमों के तहत उनका टेस्ट किया जाएगा उसके बाद वे कल प्रैक्टिस के लिए उतरेंगे।

न्यूजीलैंड की टीम पहली बार टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची थी लेकिन हार गई। यह लगातार तीसरी बार था जब वे वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचे और तीनों ही बार हार मिली। अब उनको भारत का सामना उनके घर ही में करना है जो मुश्किल होगा।

कीवी कोच गैरी स्टीड भी मानते हैं टी20 वर्ल्ड कप के बाद अब भारत सीरीज की ओर स्विच करना आसान नहीं होगा। ये मुश्किल होगा लेकिन इसका सामना करना होगा।

न्यूजीलैंड टेस्ट टीम के 9 खिलाड़ी पिछले हफ्ते ही आ चुके हैं जिनमें रॉस टेलर और टॉम लॉथम जैसे खिलाड़ी शामिल हैं।

भारत और न्यूजीलैंड की यह सीरीज दिलचस्प होगी क्योंकि जब भारत ने कीवियों के खिलाफ पिछली टेस्ट सीरीज खेली थो बुरी तरह मात खाई थी। न्यूजीलैंड ने फिर वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप और ताजा टी20 वर्ल्ड कप में भी भारत को हराकर जख्म दिए। कुल मिलाकर भारत के पास हिसाब चुकाने के लिए बहुत सारी चीजें हैं। देखना होगा रोहित की कप्तानी में टीम इंडिया टी20 में कीवियों का सूपड़ा साफ कर पाती है या नहीं।

Story first published: Tuesday, November 16, 2021, 10:55 [IST]
Other articles published on Nov 16, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+