आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में इंग्लैण्ड के स्वान पहुंचे दूसरे स्थान पर
दुबई, 17 मार्च (आईएएनएस)। बांग्लादेश के विरुद्ध चटगांव क्रिकेट टेस्ट मैच में 10 विकेट लेने वाले इंग्लैण्ड के 30 वर्षीय ऑफ स्पिनर ग्रीम स्वान रिलायंस मोबाइल अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की टेस्ट रैंकिंग में गेंदबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। पिछले छह साल में यह कारनामा करने वाले इंग्लैण्ड के वह पहले गेंदबाज हैं।
उल्लेखनीय है कि स्वान की घातक गेंदबाजी से इंग्लैण्ड ने चटगांव टेस्ट में बांग्लादेश को 181 रन से हराकर दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बना ली है।
आईसीसी की तरफ से बुधवार को जारी सूची के मुताबिक स्वान की रैंकिंग में तीन स्थान का इजाफा हुआ।
उनकी यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि आठ महीने पहले वह 23वें स्थान पर थे। इस दौरान उन्होंने 10 टेस्ट मैच खेले और 45 विकेट हासिल किए जिसमें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 14 और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 21 विकेट शामिल हैं।
बांग्लादेश के विरुद्ध 20 मार्च से शुरू होने वाले दूसरे क्रिकेट टेस्ट मैच के दौरान यदि उनका ऐसा ही प्रदर्शन बरकरार रहा तो वह शीर्ष पर काबिज दक्षिण अफ्रीका के डेन स्टेन के करीब पहुंच सकते हैं या उन्हें पीछे भी छोड़ सकते हैं।
ऑस्ट्रेलिया के मिचेल जॉनसन और पाकिस्तान के मोहम्मद आसिफ इस सूची में फिसलकर क्रमश: तीसरे और चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications