For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

कीवी गेंदबाजों का कहर, नजीबुल्लाह को छोड़कर बाकी अफगानी बल्लेबाज हुए ढेर

अबू धावी : आईसीसी टी20 विश्व कप 2021 के सुपर 12 ग्रुप 1 में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के गेंदबाजों का कहर देखने को मिला। न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को निर्धारित 20 ओवर में 6 झटके देकर 130 रनों पर रोक दिया। नजीबुल्लाह जदरान को छोड़कर कोई भी अफगानी बल्लेबाज कमाल नहीं दिखा पाया है। जदरान ने 48 गेंदों में 73 रनों की पारी खेली, जिसमें 6 चाैके और 3 छक्के शामिल रहे। कीवी गेंदबाजी की तरफ से ट्रंट बोल्ट की शानदार गेंदबाजी देखने को मिली, जिन्होंने 18 रन देकर 3 विकेट चटकाए। टिम साउदी ने 24 रन देकर 2 शिकार किए तो एडम मिलने, जेम्स नीशम व ईश सोढ़ी ने 1-1 विकेट लिया।

टाॅस जीतकर अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। ओपनर हजरतुल्लाह जजई 2 जबकि मोहम्मद शहजाद 4 रन बनाकर आउट हो गए। फिर तीसरा झटका रहमानुल्लाह गुरबाजी भी 6 रन बनाकर आउट हो गए। उस समय टीम का स्कोर 19 था। हालांकि इसके बाद गुलबदीन नाईब ने जदरान के साथ मिलकर पारी को संभालने का प्रयास किया, लेकिन 10वें ओवर की आखिरी गेंद पर नाईब 15 रन बनाकर ईश सोढ़ी की गेंद पर बोल्ड हो गए। दोनों के बीच 37 रनों की साझेदारी हुई।

यह भी पढ़ें- 'वो स्थिति के अनुसार खेलता है', दिनेश कार्तिक ने की अफ्रीकी बल्लेबाज की तारीफ

इसके बाद कप्तान मोहम्मद नबी ने जदरान का साथ दिया। दोनों ने टीम का स्कोर 18 ओवर में 115 तक पहुंचा दिया था। लेकिन नबी 14 रन बनाकर आउट हो गए। फिर 19वें ओवर में जदरान भी आउट हो गए। राशिद खान ने 7 गेंदों का सामना किया, लेकिन वह बड़ी हिट लगाने में नाकाम रहे। राशिद 3 रन बनाकर आउट हुए। करीम जनत ने 2 रन बनाए, जिस कारण अफगानिस्तान 8 विकेट खोकर 124 रन बना सका। यह मैच अगर न्यूजीलैंड जीत जाता है तो वह सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली ग्रुप 2 की दूसरी टीम बन जाएगा, वहीं भारत बाहर हो जाएगा।

Story first published: Sunday, November 7, 2021, 17:11 [IST]
Other articles published on Nov 7, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+