For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

NZ vs AFG: एक मैच पर टिका 3 टीमों का भाग्य, अलग-अलग परिणामों से ऐसे पलटेगा समीकरण

नई दिल्लीः टी20 वर्ल्ड कप में आज यानी 7 नवंबर को बेहद अहम मुकाबला होने जा रहा है। अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच होने जा रहे मैच में तीन टीमों का भाग्य तय होगा। यहां तीसरी टीम भारत है जिसकी सेमीफाइनल की उम्मीदें आज या तो आगे बढ़ेंगी या फिर चूर हो जाएंगी।

सबसे सीधी उम्मीद यही है कि न्यूजीलैंड की टीम यहां पर मैच जीतने जा रह है क्योंकि अफगानिस्तान इतनी भी मजबूत नहीं है। इस जीत से कीवी सीधे तौर पर सेमीफाइनल में पहुंच जाएंगे। अगर कीवी जीत जाते हैं और पाकिस्तान किसी तरह स्कॉटलैंड से हार जाता है तो न्यूजीलैंड अपने ग्रुप में टॉप कर सकता है।

ऐसा होते ही भारत और अफगानिस्तान दोनों बाहर हो जाएंगे।

अगर अफगानिस्तान जीत जाता है तो न्यूजीलैंड बाहर जाएगा और भारत के पास नामिबिया को हराकर बेहतर रन रेट के आधार पर सेमीफाइनल में पहुंचने का मौका होगा। लेकिन भारत को जीत नहीं मिली या फिर नेट रन रेट में टीम इंडिया थोड़ी भी कम रह गई तो अफगानिस्तान के पास अंतिम चार में जाने का रास्ता होगा। ऐसी स्थिति में भारत फिर वर्ल्ड कप से बाहर हो जाएगा।

अगर ये मैच बिना किसी नतीजे या टाई के तौर पर समाप्त हुआ अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड को अंक बांट दिए जाएंगे। कीवियों के 7 अंक हो जाएंगे और भारत के पास उनसे आगे निकलना असंभव हो जाएगा और ब्लैककैप्स सेमीफाइनल में पहुंच जाएंगे। अफगानिस्तान और भारत की टीम बाहर हो जाएगी।

न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान का मैच आप आज दोपहर साढे़ तीन बजे देख सकते हैं। जबकी इसी ग्रुप का दूसरा मैच आज ही शाम में पाकिस्तान और स्कॉटलैंड के रूप में शुरू होगा। ग्रुप 1 से इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया पहले ही सेमीफाइनल में प्रवेश कर चुके हैं।

Story first published: Sunday, November 7, 2021, 11:18 [IST]
Other articles published on Nov 7, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+