Forbes: सबसे रईस खिलाड़ियो की सूची में धोनी की धूम
धौनी की कुल कमाई तीन करोड़ डॉलर और विज्ञापनों से कमाई दो करोड़ 60 लाख डॉलर है। वह सूची में 22वें स्थान पर हैं। फोर्ब्स ने कहा कि वेतन और विज्ञापनों की कमाई के दम पर धौनी की जून 2014 में आय 40 लाख डॉलर रही।
एक गोल की कीमत
फोर्ब्स ने कहा कि धौनी भारत के सर्वश्रेष्ठ कप्तानों में से एक हैं। वह आईसीसी के तीनों खिताब जीतने वाले पहले भारतीय कप्तान हैं। धौनी ने 2013 के आखिर में बल्ले के लिये प्रायोजन करार स्पार्टन स्पोटर्स और एमिटी यूनिवर्सिटी से किया, जो करीब 40 लाख डॉलर का था।
इससे पहले रीबाक के साथ उनके करार से यह दस लाख डॉलर ज्यादा था। उनकी कमाई में जून 2013 से जून 2014 तक वेतन, बोनस, ईनामी राशि, अपीयरेंस फीस, विज्ञापन से कमाई शामिल है। मेवेदर ने पिछले एक साल में दस करोड़ 50 लाख डॉलर की कमाई की। इससे वह तीन साल में दूसरी बार दुनिया के सबसे अमीर खिलाड़ी हो गए।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
