For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

5th ODI: जॉनी बैरस्टो के शतक की बदौलत इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को हराया, जीती सीरीज

क्राइस्टचर्च। सलामी बल्लेबाज जॉनी बैरस्टो के तूफानी शतक की बदौलत इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को 5वें वनडे मैच में 7 विकेट से हराकर सीरीज 3-2 से अपने नाम कर ली है। शनिवार को खेले गए इस मैच में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.5 ओवर में ऑल आउट होकर 223 रनों का लक्ष्य रखा जिसके इंग्लैंड की टीम ने 32.4 ओवर में तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया। इंग्लैंड की तरफ से जॉनी बैरस्टो ने 60 गेंदों में 104 रनों की पारी खेली। इस बीच उन्होंने 6 छक्के और 9 चौके भी लगाए। बता दें कि जॉनी बैरस्टो का ये लगातार दूसरा शतक है। चौथे वनडे में भी उन्होंने ताबड़तोड़ 138 रनों की पारी खेली थी लेकिन तब न्यूजीलैंड ने रोस टेलर की धमाकेदार पारी की बदौलत न्यूजीलैंड ने वो मैच जीत लिया था।

क्राइस्टचर्च में खेले गए सीरीज के निर्णायक मैच में इंग्लैंड की तरफ से क्रिस वोक्स और आदिल रशीन वे 3-3 विकेट लिए। हालांकि न्यूजीलैंड के लिए शुरुआत में झटका लग गया था जब उनके पिछले मैच के हीरो रहे रोस टेलर चोट के कारण नहीं खेल पाए। न्यूजीलैंड की तरफ से मार्टिन गुप्टिल ने 47 और हेनरी निकोलस ने 55 व मिशेल सैंटनर ने 67 रनों की पारी खेली। लक्ष्य का पीछे करते हुए इंग्लैंड ने धमाकेदार बल्लेबाजी की और 150 के स्कोर तक एक भी विकेट नहीं गंवाया।

इंग्लैंड की तरफ से जॉनी बैरस्टो (104), एलेक्स हेल्स (61) मोर्गन (8) और जो रूट (23*) व बेन स्टोक्स 18 गेंदों में 26 रन बनाकर नाबाद रहे। जॉनी बैरस्टो को मैन ऑफ द मैच और क्रिस वोक्स (10 विकेट) को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया।

Story first published: Saturday, March 10, 2018, 11:53 [IST]
Other articles published on Mar 10, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+