For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

दूसरे टी-20 में न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को 21 रनों से हराया, 1-1 से बराबर हुई सीरीज

नई दिल्ली: इंग्लैंड के हाथों पहला टी-20 मुकाबला हारने के बाद न्यूजीलैंड की टीम ने कॉलिन डी ग्रैंडहोम के सुरक्षित हाथों की बदौलत इंग्लैंड को मात देकर सीरीज में वापसी कर ली है। इसके साथ ही पांच मैचों की टी-20 सीरीज 1-1 से बराबर हो गई है। मेजबान न्यूजीलैंड ने रविवार को वेलिंगटन में इंग्लिश टीम को 21 रनों से हरा दिया।

डी ग्रैंडहोम ने इस मैच में सभी चार ऊंचे कैप लपके। जबकि इंग्लैंड के जेम्स विंस द्वारा तीन कैच छोड़ने सहित पूरे मैच में टीम ने 6 कैच छोड़े जो उनको भारी पड़ा।

शुक्रवार को पहले मैच में सात विकेट से हार झेलने वाले न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 176 रन बनाए।

मार्टिन गुप्टिल 28 गेंदों में 41 रन बनाकर आउट हुए, जबकि जिमी नीशम ने 22 गेंदों पर 42 रन बनाए, जिसमें चार छक्के शामिल थे। बाद में डी ग्रैंडहोम ने भी गति को आगे बढ़ाया, उन्होंने 28 रन बनाने के लिए 12 गेंदों का सामना किया।

जवाब में इंग्लैंड ने 11 वें ओवर में 91 रनों पर चार विकेट के साथ एक समय अच्छी स्थिति में दिखाई दे रही थी, बाद में न्यूजीलैंड ने शेष छह विकेट निकालकर उनकी पारी को समाप्त कर दिया।

मिशेल सेंटनर ने 25 रन देकर तीन जबकि टिम साउदी, लॉकी फर्ग्यूसन और ईश सोढ़ी ने दो-दो विकेट लिए।

इंग्लैंड के कप्तान इयोन मॉर्गन ने कहा कि हार के कारणों विश्लेषण करना आसान था, और जिन कारणों से हार मिली है वे जल्द ही ठीक किए जा सकते हैं। उन्होंने कहा, "हमने कैच छोड़े और हमने लगातार विकेट गंवाए।"

"हमें पॉजिटिव और अटैकिंग मानसिकता रखने की आवश्यकता है। मुझे लगता है कि गलतियां करना महत्वपूर्ण है, लेकिन मुझे लगता है कि सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा उनसे सीखना है। "

इंग्लैंड की ओर से मॉर्गन (32) और दाविद मालन (39) ने पारी को संभालने की कोशिश की थी। लेकिन जब मोर्गन ने डी ग्रैंडहोम को अपना पहला कैच दिया, तो विकेट नियमित रूप से गिरते रहे। क्रिस जोर्डन (19 गेंद पर 36 रन) को छोड़कर कोई बल्लेबाज निचले क्रम में कोई ठोस प्रतिरोध प्रदान नहीं कर पाया। सीरीज का तीसरा मैच मंगलवार को नेल्सन में है।

Story first published: Sunday, November 3, 2019, 14:58 [IST]
Other articles published on Nov 3, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+