2nd T20 Match Preview : कब और कहां होगा मैच, क्या होने वाला है खास, यहां रही पूरी जानकारी
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम पहले टी20 मैच में जीत दर्ज करने के बाद अब पूरे जोश के साथ दूसरे मैच में भी बाजी मारकर सीरीज में अजय बढ़त बनाना चाहेगा। दूसरी ओर, मेजबान टीम न्यूजीलैंज के लिए मैच करो या मरो जैसी स्थिति में है। अगर हारे तो सीरीज गई। ऐसे में तय है कि दोनों के बीच दर्शकों को फिर से रोमांचक भरा मुकाबला देखने को मिलेगा। खास बात यह है कि यह मैच फिर ऑकलैंड के ईडन पार्क में होने जा रहा है।

कब और कहां होगा मैच
मैच की शुरूआत 26 जनवरी (रविवार) भारतीय समयानुसार दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर शुरू होगा। दोनों टीमें ईडन पार्क में ही भिड़ेंगी जहां भारत ने पहली जीत दर्ज की। वहीं माैसम की बात करें तो बारिश होने के कोई चांस नही हैं। 16 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। वहीं टेंपरेचर 25 डिग्री सेल्स्यिस रहने वाला है।

क्या होने वाला है खास
इस मैच में क्या खास होने वाला है तो वो है भारतीय टीम का न्यूजीलैंड की धरती पर टी20 में जीत की हैट्रिक लगाने का। अगर भारत जीत जाता है तो यह न्यूजीलैंड के खिलाफ उसी के घर लगातार तीसरी जीत रहेगी। न्यूजीलैंड के घर भारत का यह तीसरा मैच रहने वाला है। इससे पहले पहला मैच 8 फरवरी 2019 को दोनों के बीच खेला गया था जिसमें भारत ने 7 विकेट से जीत दर्ज की थी। इसके बाद इसी सीरीज के पहले मैच में 6 विकेट से जीत दर्ज की।

ऐसी हो सकती है प्लेइंग इलेवन-
भारत- रोहित शर्मा, रवींद्र जडेजा, विराट कोहली (कप्तान), मनीष पांडे, मोहम्मद शमी, युजवेंद्र चहल, शार्दुल ठाकुर, लोकेश राहुल (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, श्रेयस अय्यर, शिवम दूबे
न्यूजीलैंड- रॉस टेलर, टिम साउदी, मार्टिन गप्टिल, केन विलियमसन (कप्तान), हैमिश बेनेट, कॉलिन डी ग्रैंडहोमे, कॉलिन मुनरो, ईश सोढ़ी, टिम रिफर्ट (विकेटकीपर), मिशेल सेंटनर, ब्लेयर टिकर
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
