शारजाह : आईसीसी टी20 विश्व कप 2021 के 36वें मैच में इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने नामीबिया के खिलाफ अंतिम 6 ओवरों में खूब रन जड़े। नामीबिया ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। न्यूजीलैंड ने 4 विकेट खोकर 163 रन बना दिए। हालांकि एक समय ऐसा था जब इंग्लैंड 140 तक पहुंचता भी नहीं दिख रहा था, लेकिन ग्लेन फिलिप्स और जेम्स नीशम की नाबाद पारियों के दम पर न्यूजीलैंड बड़े स्कोर तक पहुंच पाई। फिलिप्स ने 21 गेंदों में नाबाद 39 रन बनाए, जिसमें 1 चाैका व 3 छक्के शामिल रहे। वहीं जेम्स नीशम ने 23 गेंदों में नाबाद 35 रन बनाए, जिसमें 1 चाैका व 2 छक्के शामिल रहे। बर्नार्ड शोल्ट्ज, डेविड वाइस और गेरहार्ड इरास्मस ने 1-1 विकेट लिया।
पहले बल्लेबाजी करने आई न्यूजीलैंड की टीम पर नामीबिया के गेंदबाजों ने कसी गेंदबाजी करने का प्रयास रखा। 14 ओवर तक न्यूजीलैंड के 4 विकेट गिर गए थे। उस समय उनका स्कोर 87 था। लग रहा था कि न्यूजीलैंड बड़ा स्कोर नहीं कर पाएगा, लेकिन नीशम और फिलिप्स ने अंतिम 6 ओवरों में 76 रनों की साझेदारी कर नीमीबिया के सामने 164 रनों का लक्ष्य रखने का काम किया। ओपनर मार्टिन गुप्टिल ने 18 गेंदों में 18 रन बनाए। डेरिल मिशेल ने 15 गेंदों में 19 रनों की साझेदारी की। कप्तान केन विलियमसन ने 25 गेंदों में 28 रनों की पारी खेली, जिसमें 2 चाैके व 1 छक्का शामिल रहा।
यह भी पढ़ें- 'भारत को इससे सीखना होगा', चोपड़ा ने बताया इंग्लैंड की सफलता के पीछे का कारण
विकेटकीपर डिवोन काॅनवे 17 रन बनाकर रन आउट हो गए थे। इनके बाद फिलिप्स और जेम्स नीशम ने तेज पारियां खेल नीमीबिया के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दीं। नामीबिया ने 7 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया। डेविड सबसे महंगे गेंदबाज साबित हुए जिन्होंने 40 रन दिए। रूबेन ने 3 ओवर में 25 रन लुटाए। जन नीकोल लोप्टी एटन ने 2 ओवर में 27 रन खर्च किए।