For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

पाकिस्तान के खिलाफ न्यूजीलैंड ने किया टी20 टीम का ऐलान, टेलर-फर्ग्यूसन को नहीं मिली जगह

नई दिल्ली। पाकिस्तान की टीम इस समय 3 मैचों की टी20 सीरीज और 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने के लिये न्यूजीलैंड के दौरे पर है। इस दौरान पाकिस्तानी खेमे में कोरोना विस्फोट की वजह से खिलाड़ियों को न सिर्फ परेशानियों का सामना करना पड़ा बल्कि न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड की तरफ से पाक टीम को नियमोंं को लेकर जो भी रियायतें मिली थी उन्हें वापस छीन लिया गया। उल्लेखनीय है कि न्यूजीलैंड पहुंचने के बाद पाकिस्तान टीम क्वारंटीन नियमों का उल्लंघन करते हुए सीसीटीवी फुटेज नजर आयी थी और इस दौरान उसके 8 खिलाड़ी भी कोरोना महामारी की चपेट में आ गये। हालांकि फिलहाल टीम ने अपना क्वारंटीन पूरा कर लिया है और अब होटल में पहुंचकर अभ्यास करती नजर आ रही है।

वहीं इस बीच न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम की चयन समिति ने 18 दिसंबर से शुरू होने वाली टी20 सीरीज के लिये न्यूजीलैंड की 2 टीमोंं का ऐलान कर दिया है। पैटरनिटी लीव पर इस समय टीम से दूर चल रहे कप्तान केन विलियमसन पाकिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में टीम का हिस्सा नहीं बन सकेंगे, उनकी जगह मिशेल सैंटनर टीम की कमान संभालेंगे, हालांकि विलियमसन दूसरे और तीसरे मैच में टीम का नेतृत्व करते नजर आयेंगे।

और पढ़ें: ऋषभ पंत या ऋद्धिमान साहा, मांजरेकर ने बताया कौन होगा पिंक बॉल टेस्ट में बेहतरीन विकेटकीपर

वहीं कीवी टीम की चयन समिति ने न्यूजीलैंड के सीनियर बल्लेबाज रोस टेलर और आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करने वाले लॉकी फर्ग्यूसन को पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली सीरीज की 18 सदस्यीय टीम का हिस्सा नहीं दिया।

गौरतलब है कि वेस्टइंडीज के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई टी20 सीरीज में आराम कि हिस्सा बनने वाले टिम साउदी, काइल जैमीसन और डेरिल मिशेल भी दूसरे मैच में वापसी करेंगे, जबकि पहले मैच में तेज गेंदबाज ब्लेयर टिकनर, बल्लेबाज मार्क चैपमैन और ऑलराउंडर डग ब्रेसवेल इन खिलाड़ियों की जगह टीम का हिस्सा बनेंगे।

और पढ़ें: मैदान पर वापस लौटे सुरेश रैना, 19 साल के खिलाड़ी की कप्तानी में खेलेंगे सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी

पहले टी-20 इंटरनेशनल के लिए न्यूजीलैंड टीम: मिशेल सेंटनर (कप्तान), टॉड एस्टल, डग ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, मार्टिन गुप्टिल, स्कॉट कुगलेगन, जेम्स नीशम, ग्लेन फिलिप्स, टिम सेफर्ट (विकेटकीपर), ईश सोढ़ी, ब्लेयर टिकनर।

दूसरे और तीसरे टी-20 इंटरनेशनल के लिए न्यूजीलैंड टीम: केन विलियमसन (कप्तान), टोड एस्टल, ट्रेंट बोल्ट, डेवॉन कॉनवे, मार्टिन गुप्टिल, काइल जैमीसन, स्कॉट कुगलेगन, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, ग्लेन फिलिप्स, टिम सेफर्ट (विकेटकीपर), ईश सोढ़ी, टिम साउथी।

Story first published: Sunday, December 13, 2020, 21:59 [IST]
Other articles published on Dec 13, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+