For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

NZ v WI: न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को पारी और 12 रनों से हराया, ऑस्ट्रेलिया को पछाड़ पहली बार बनी नंबर 1 टीम

नई दिल्ली। न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के बीच जारी टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मैच वेलिंगटन के मैदान पर खेला गया जिसमें कीवी टीम ने लगातार दूसरे मैच में विंडीज की टीम को चौथे दिन हराकर सीरीज को जीतने का काम किया है। न्यूजीलैंड की टीम ने वेस्टइंडीज को वेलिंगटन के मैदान पर खेले गये इस मैच में 12 रन और एक पारी से हराकर 2 मैचों की सीरीज में कैरिबियाई टीम का सूपड़ा साफ कर दिया। इससे पहले हैमिल्टन में खेले गये पहले मैच में न्यूजीलैंड की टीम ने वेस्टइंडीज को 134 रन और पारी से हराया था।

इस सीरीज में जीत के साथ ही न्यूजीलैंड की टीम ने आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया को पछाड़ते हुए पहला स्थान हासिल कर लिया है और पहली बार टेस्ट में दुनिया की नंबर 1 टीम बन गई है। मौजूदा समय में ऑस्ट्र्रेलिया की टीम आईसीसी रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया की टीम 116.461 रेटिंग प्वाइंट के साथ पहले नंबर पर है तो वहीं न्यूजीलैंड की टीम इस जीत के साथ 116.375 रेटिंग प्वाइंट पर पहुंच गई है।

और पढ़ें: ऋषभ पंत या ऋद्धिमान साहा, मांजरेकर ने बताया कौन होगा पिंक बॉल टेस्ट में बेहतरीन विकेटकीपर

राउंड ऑफ में दोनों टीमों के 116 होने के चलते कीवी टीम रैंकिंग में पहले स्थान पर ही काबिज है। वहीं भारतीय टीम इस रैंकिंग में तीसरे नंबर पर पहुंच गई है। पहली पारी में 329 रनों से पिछड़ने के बाद वेस्टइंडीज की टीम ने चौथे दिन के खेल की शुरुआत 244 रन पर 6 विकेट से आगे शुरू किया।

टिम साउथी ने विंडीज के कप्तान जेसन होल्डर को दिन के चौथे ओवर में बोल्ड कर 7वां विकेट हासिल किया। जेसन होल्डर 61 रनों की पारी खेलकर वापस पवेलियन लौटे। जबकि जोशुआ डि सिल्वा को नील वैगनर ने आउट किया। जोशुआ 57 रन बनाकर लौटे। साउथी ने अल्जारी जोसेफ को आउट कर पारी का तीसरा और मैच का 7वां विकेट अपने नाम किया।

और पढ़ें: मैदान पर वापस लौटे सुरेश रैना, 19 साल के खिलाड़ी की कप्तानी में खेलेंगे सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी

वेस्टइंडीज की टीम फॉलोऑन खेलते हुए 317 रनों पर ऑल आउट हो गई और न्यूजीलैंड की टीम ने इस मैच को 12 रन और पारी से जीत लिया। इसके साथ ही न्यूजीलैंड की टीम ने विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप में इंग्लैंड को पछाड़कर 300 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल कर लिया है।

Story first published: Monday, December 14, 2020, 15:52 [IST]
Other articles published on Dec 14, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+