For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

न्यूजीलैंड के विकेट कीपर बीजे वाटलिंग ने संन्यास का किया ऐलान

नई दिल्ली। न्यूजीलैंड के विकेट कीपर बल्लेबाज बीजे वाटलिंग ने इंग्लैंड के दौरे के बाद क्रिकेट के सभी प्रारूप से संन्यास का ऐलान कर दिया है। बता दें कि इंग्लैंड के खिलाफ न्यूजीलैंड की टीम दो मैच खेलेगी, जबकि भारत के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला खेलेगी। अगर वाटलिंग सभी मैचों में खेलते हैं तो वह एडम परोरे के रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं। एडम परोरे न्यूजीलैंड की ओर से बतौर विकेट कीपर सबसे अधिक टेस्ट मैच खेलने वाले खिलाड़ी हैं। वाटलिंग ने कहा कि यह सही समय है, न्यूजीलैंड की ओर से खेलना और खासकर की टेस्ट बैगी में सम्मान की बात है। टेस्ट क्रिकेट इस खेल का चरम है और इसे खेलते हुए मैंने टीम के साथ हर मिनट कुछ ना कुछ सीखा है।

पांच दिन के मैच के बाद चेंजिंग रूम में बैठकर टीम के साथियों के साथ बीयर पीना मुझे याद आएगा। अपने इस सफर के दौरान मुझे काफी मदद मिली, जिसका मैं हमेशा शुक्रगुजार रहूंगा। मेरी पत्नी जेस हमेशा से मेरी प्रेरणा का स्रोत रही है, मैं पत्नी और बच्चों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिता सकूंगा। मैं अपनी मां का भी बहुत शुक्रिया अदा करना चाहता हूं जिन्होने हमेशा मुझे सही दिशा दिखाई। बता दें कि वाटलिंग ने बतौर विकेट कीपर कुल 249 कैच लिए हैं, जिसमे 10 कैच बतौर फील्डर भी शामिल हैं। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 2019 में दोहरा शतक लगाया था जोकि एक यादगार पारी है। वाटलिंग ने ब्रेंडन मैक्कुलम के साथ मिलकर भारत के खिलाफ मैच में 2014 में 362 रनों की साझेदारी की थी। इसके अलावा श्रीलंका के खिलाफ केन विलियम्स के साथ मिलकर 365 रनों की साझेदारी की थी।

वाटलिंग ने अपने टेस्ट करियर में कुल 3773 रन बनाए हैं और इस दौरान उनका औसत 38.11 का रहा है। इसके अलावा वाटलिंग ने 28 वनडे मैच और 5 टी-20 मैच भी न्यूजीलैंड की ओर से खेले हैं। टीम के कोच गैरी स्टेड ने कहा कि बीजे जबरदस्त खिलाड़ी है, वह मैच में काफी मेहनत करते हैं, वह हमेशा टीम को आगे रखते हैं। टीम में उनके साथी किस तरह से उनका सम्मान करते हैं, विपक्षी टीम उनका कितना सम्मान करती है यह उन्होंने कमाया है। उनके रिकॉर्ड खुद इस बात की तस्दीक करते हैं कि टेस्ट टीम में उनकी क्या भूमिका थी।

Story first published: Wednesday, May 12, 2021, 0:50 [IST]
Other articles published on May 12, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+