IPL 2019 : जब जडेजा के 'अजीबोगरीब' छक्के के बाद धोनी ने सिर पर मारा बैट, देखें VIDEO
नई दिल्ली। महेंद्र सिंह धोनी ने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया और चेन्नई सुपर किंग्स ने राजस्थान रॉयल्स को चार विकेट से हराकर आईपीएल पॉइंट्स टेबल के शीर्ष पर 12 अंकों के साथ जगह बनाई। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में ड्रामा से भरे इस मुकाबले को हमेशा के लिए याद किया जाएगा, क्योंकि इस दाैरान एमएस धोनी अपनी 'कूल' को खो देते हैं और अंपायर के फैसले के खिलाफ मैदान में उतर जाते हैं। लेकिन एक और घटना ने दुनियाभर के प्रशंसकों अपनी ओर खींच लिया, जिसकी वीडियो के अलावा तस्वीर भी सामने आई है।
दरअसल, रविंद्र जडेजा ने आखिरी ओवर में बेन स्टोक्स की पहली गेंद पर अजीबोगरीब छक्का मारा। छक्का मारते-मारते जडेजा तो नीचे गिर गए लेकिन उधर स्टोक्स भी नीचे गिर बैठे और छक्के को देखने का आनंद उठाने लगे। परंतु इसी बीच नाॅन-स्ट्राईक पर खड़े धोनी जमीन पर लेटे हुए जडेजा के सिर पर बैट मारते नजर आए, जिसकी तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है। हालांकि, जडेजा का छक्का चेन्नई की जीत का कारण बना। आखिरी ओवर में 18 रन चाहिए थे, लेकिन पहली ही गेंद पर इस छक्के ने काम आसान कर दिया।
M25: RR vs CSK – Ravindra Jadeja Six https://t.co/fld9wJjl8P
— Dhiraj (@dhiraj349) April 11, 2019
आपको बता दें कि इस मुकाबले में चेन्नई को राजस्थान से जीत के लिए 152 रनों का लक्ष्य मिला था। जवाब में चेन्नई ने धोनी के अर्धशतक और जडेजा की अंतिम ओवरों में खेली गई पारी से 4 विकेट रहते मैच जीत लिया। धोनी ने 43 गेंदों में 58 रनों की पारी पारी खेली, जिसमें 2 चाैके व तीन छक्के शामिल रहे। धोनी के अलावा अंबाती रायुडू ने भी 47 गेंदों में 57 रनों की पारी खेली। चेन्नई की यह 7 मैचों में छठी जीत रही, जबकि राजस्थान की 6 मैचों में पांचवीं हार रही।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
