IPL 2019: दिल्ली कैपिटल्स को लगा झटका, तेज गेंदबाज हुआ टूर्नामेंट से बाहर
नई दिल्ली। आईपीएल सीजन-12 के प्लेआफ में जगह बनाने की कोशिश में जुटी हुई दिल्ली कैपिटल्स टीम को बड़ा झटका लगा है। उनकी टीम के तेज गेंदबाज हर्षल पटेल चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। इस बात की जानकारी दिल्ली के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग ने दी। पोंटिग ने कहा कि हर्षल के दाहिने हाथ में फ्रेक्चर आया है, जिसके कारण वह तीन से चार सप्ताह तक क्रिकेट नहीं खेल पाएंगे। हर्षल को एक अप्रैल को पंजाब के खिलाफ हुए मुकाबले के दौरान उन्हें चोट आई थी। इसके बाद उनका एक्सरे किया गया जिसमें पता चला कि उनके हाथ में फ्रैक्चर है।
पटेल ने इस सीजन में दिल्ली के लिए 6 मैचों में से दो मैच खेले, जिसमें केकेआर के खिलाफ हुए मैच में 40 रनों पर दो विकेट लिए, जिसे दिल्ली ने सुपर ओवर में जीता था। वहीं किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ खेले अपने दूसरे मैच में बिना कोई विकेट लिए 37 रन दिए। मोहाली में हुए इस मैच को पंजाब ने 14 रनों से जीता था। फिलहाल उनकी जगह किसी खिलाड़ी को टीम में जगह नहीं दी गई है हालांकि उनकी जगह किसे लाया जाए इसकी तलाश जारी है।
यह खिलाड़ी भी हो सकता है बाहर
हर्षल के अलावा मजजोत कालरा भी टीम से बाहर हो सकते हैं। इसके संकेत पोंटिंग ने ही दिए। पोंटिंग ने कहा, "मनजोत कालरा दाहिनी बाजू में चोट की समस्या से गुजर रहे हैं। इसलिए हमें आज उनका पूरा फिटनेस टेस्ट पास करने की जरूरत है।" बता दें कि मनजोत को इस सीजन में कोई भी मैच खेलने का माैका नहीं मिला है। गुरुवार को नेट्स पर, मनोज तिवारी की पसंद इसे दूसरों के बीच पसीना बहाते हुए देखा गया। दिल्ली ने अब तक 6 मैचों में तीन बार हार और छह अंक के साथ अंक तालिका में छठे स्थान पर जगह बनाई हुई है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
