रोमांचक मैच में हारी भारतीय टीम, न्यूजीलैंड ने 3-0 से किया क्लीन स्वीप
नई दिल्ली। न्यूजीलैंड ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम का हेमिल्टन में हुए मुकाबले में 2 रनों से हराकर सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप किया। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ओपनर सोफी डिवाइन की शानदार 72, जबकि सूजी बेट्स के 24 और विकेटकीपर एमी सटरथवेट के 31 रनों के योगदान की बदाैलत भारत के सामने 162 रनों का लक्ष्य रखा। भारत की तरफ से दीप्ति शर्मा ने 28 रन देकर दो विकेट चटकाए जबकि मानसी जोशी, राधा यादव, अरुंधति रेड्डी और पूनम यादव को एक-एक विकेट मिला।
जवाब में उतरी भारतीय महिला टीम ओपनर प्रिया पूनिया फिर फ्लाॅप निकलीं और 1 रन बनाकर चलती बनीं। लेकिन स्मृति मंधाना ने मोर्चा संभालते हुए जीत की उम्मीद जताई। उन्होंने 62 गेंदों में 12 चाैकों और 1 छक्के की मदद से 84 रन बनाए। मंधाना के आउट होने के बाद मिताली राज और दिप्ती शर्मा के ऊपर जिम्मेदारी आई लेकिन वह मैच नहीं जीता सकीं। आखिरी ओवर में 16 रनों की दरकरार थी लेकिन दोनों मिलकर 13 रन जोड़े सकीं और न्यूजीलैंड ने 2 रनों से मैच अपने नाम कर लिया। भारतीय टीम 4 विकेट के नुकसान पर 159 रन ही बना सकीं।
अंतिम ओवरों में अनुभवी मिताली राज (20 गेंद में नाबाद 24) और दीप्ति शर्मा (16 गेंद में नाबाद 21) भारत को जीत दिलाने में नाकाम रहीं। डिवाइन न्यूजीलैंड की सबसे सफल गेंदबाज रही जिन्होंने चार ओवर में 21 रन देकर दो विकेट चटकाए। वहीं मंधाना ने अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ स्कोर हासिल कर लिया। इससे पहले 83 रन था जो उन्होंने 17 नवंबर 2018 को आस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाया था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
