For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

ब्रेथवेट का तूफानी शतक नहीं दिला पाया विंडीज को जीत, न्यूजीलैंड ने 5 रनों से हराया

By Bbc Hindi

विश्वकप क्रिकेट में शनिवार को हुए दूसरे मैच में न्यूजीलैंड ने विंडीज को 5 रनों से हराया।

न्यूज़ीलैंड ने निर्धारित 50 ओवर में 291 रन बनाए। इस लक्ष्य का पीछा करती हुई विंडीज की टीम सभी विकेट गंवा कर 286 रन ही बना पाई।

इससे कुछ घंटे पहले शनिवार को भारत और अफगानिस्तान के बीच मैच खत्म हुआ था जिसमें भारत में 11 रनों से जीत हासिल की थी।

मैनचेस्टर में खेले गए न्यूजीलैंड-विंडीज मैच में टॉस जीता विंडीज और उन्होंने पहले फील्डिंग करने की फैसला किया।

मैच का पहला ही ओवर विंडीज के लिए खुशियों का पैगाम लाया। कॉट्रेल ने पहली गेंद यॉर्कर फेंकी जिसके में मार्टिन गप्टिल खेल नहीं पाए और आउट हो गए।

ओवर की पांचवी गेंद में कॉट्रेल ने कॉलिन मुनरो का विकेट चटका लिया। वो भी बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए।

इसके बाद न्यूजीलैंड की तरफ से रॉस टेलर और केन विलियमसन मैदान में उतरे। दोनों ने संभल कर खेलते हुए 34 ओवर के आखिर तक 166 रन बनाए।

इसके बाद 35वें ओवर में टेलर क्रिस गेल की गेंद पर जेसन होल्डर को कैच दे बैठे। वो 69 के निजी स्कोर पर आउट हुए।

उनकी जगह ली टॉम लैथम ने जिन्होंने 42वें ओवर तक केन विलियमसन का साथ दिया।

विलियमसन अब तक 128 के निजी स्कोर तक पहुंच चुके थे और पूरे फॉर्म में खेल रहे थे। उन्होंने 154 गेंदों में 148 कुल रन बनाए।

इसके बाद किसी से लड़खड़ाते हुए टीम में 8 विकेट खोकर कुल 291 रन बनाए और विंडीज को 292 रनों का लक्ष्य दिया।

विंडीज का खेल

विंडीज की शुरुआत काफी धीमी रही। ओपनर शाई होप और क्रिस गेल संभल कर आगे बढ़ते दिखे और दो ओवर तक 2 रन ही बना पाए।

तीसरे ओवर में न्यूज़ीलैंड के ट्रेन्ट बाउल्ट ने होप का विकेट चटका और वेस्ट इंडीज़ की पारी और भी धीमी हो गई।

छह ओवर के ख़त्म होने तक टीम एक विकेट खो कर 20 के स्कोर पर थी। सातवें ओवर में निकोलस पूरन के रूप में विंडीज का एक और विकेट गिरा।

लेकिन मैच के इस मोड़ के बाद खेल में गति सी आती दिखाई दी और क्रेस गेल और शिम्रोन हेटमायर ने बल्ला घुमाना शुरु किया। चौकों और छक्कों की बरसात 21वों ओवर तक जारी रही और स्कोर 124 तक पहुंच गया।

इसके बाद के दो ओवर में विंडीज के तीन विकेट गिर गए। लेकिन मैदान पर उतरे ब्रेथवेट ने पारी को मजबूती से संभाला।

27वें ओवर में ट्रेन्ट बाउल्ट ने और दो विकेट चटकाए। हालांकि विंडीज के खेल पर इसका असर होता दिखाई नहीं दिया और उनके चौकों का सिलसिला जारी रहा।

49 ओवर पूरे होने तक पूरी टीम 286 रन बना कर आउट हो गई। विंडीज के लिए सबसे अधिक 101 रन बनाए ब्रेथवेट बनाए और क्रिस गेल में 87 रन बनाए।

154 गेंदों पर 148 रन बनाने के लिए केन विलियमसन को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब मिला।

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

Story first published: Sunday, June 23, 2019, 15:30 [IST]
Other articles published on Jun 23, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+