For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

भारतीय महिला टीम ने गंवाई T-20 सीरीज, मैच की आखिरी गेंद पर न्यूजीलैंड ने मारी बाजी

INDW vs NZW 2nd T20I: New Zealand win 2nd WT20I by 4 wickets | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्लीः न्यूजीलैंड ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को ऑकलैंड में हुए दूसरे टी20 मैच में 4 विकेट से हराकर सीरीज में 2-0 की अजय बढ़त बना ली है। भारतीय महिला टीम के लिए यह मैच करो या मरो जैसी स्थिति में था लेकिन इस रोमांचक मुकाबले में न्यूजीलैंड ने बाजी मारकर मेहमान टीम का सीरीज जीतने का सपना तोड़ दिया।

आखिरी गेंद पर हुआ फैसला
मैच का फैसला आखिरी गेंद पर हुआ। न्यूजीलैंड ने टाॅस जीतकर भारतीय महिला टीम को पहले बल्लेबाजी करने का न्याैता दिया। भारत ने ओपनर स्मृति मंधाना के 36 रनों जबकि जेमिमाह रॉड्रिक्स की 72 रनों की बदाैलत जैसे-तैसे कीवी टीम के सामने 6 विकेट खोकर 136 रनों का लक्ष्य रखा। न्यूजीलैंड की तरफ से माइर ने दो विकेट लिए। इनके अलावा सोफी डेविने, एमेलिया केर और लेघ कास्पेरक ने एक-एक विकेट चटकाए। जवाब में उतरी कीवी टीम ने भी अच्छी शुरूआत की ओर पहली विकेट के लिए 4.4 ओवर में 33 रन जोड़े लेकिन तभी अरुंधति रेड्डी और राधा देवी की शानदार गेंदबाजी की बदाैलत भारत ने मैच में वापसी की।

खतरनाक साबित हो रही कीवी ओपनर सुजी बेट्स(62) को रेड्डी ने चलता किया। देखते ही देखते न्यूजीलैंज के 17.4 ओवर में 119 रनों पर 5 विकेट गिर गए। मैच आखिरी ओवर तक चला गया और न्यूजीलैंड को जीत के लिए 9 रनों की जरूरत थी। भारतीय महिला टीम में जीत की उम्मीद जागी लेकिन आखिरी ओवर फेंक रही मानसी जोशी 9 रनों का बचाव नहीं कर सकी। न्यूजीलैंड को आखिरी गेंद पर 1 रन ही जरूरत थी जिसे हन्नाह रोवे ने पूरा कर भारतीय महिला टीम को हार दी।

राधा यादव, अरुणधती रेड्डी ने 2-2 विकेट लिए तो पूनम यादव और आखिरी ओवर फेंकने वाली मानसी जोशी के खाते में 1-1 विकेट आए।

मिताली को बाहर करना पड़ा महंगा
कप्तान हमरनप्रीत काैर को मध्यक्रम की बल्लेबाज मिताली राज को बाहर करना महंगा पड़ा है। मिताली को पहले मैच से भी बाहर किया गया था जिसके कारण मध्यक्रम लड़खड़ा गया और न्यूजीलैड ने आासानी से पहला मैच अपने नाम कर लिया। अगर मिताली को माैका दिया जाता तो शायद परिणाम कुछ औरहोता। अब देखना होगा की हरमनप्रीत क्लीन स्वीप से बचने के लिए आखिरी मैच में मिताली को माैका देती है या नहीं।

Story first published: Friday, February 8, 2019, 12:08 [IST]
Other articles published on Feb 8, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+