T20 वर्ल्ड कप: IND vs NZ मैच, न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को दिया 127 रन का लक्ष्य
नागपुर। नागपुर में खेले जा रहे टी20 वर्ल्डकप के पहले मैच में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 127 रन का लक्ष्य दिया है। कीवी टीम ने पूरे 20 ओवर खेले और 7 विकेट खोकर 126 रन बनाए। भारत की ओर से सभी गेंदबाजों ने एक.एक विकेट लिया। लेकिन सबसे अच्छी गेंदबाजी सुरेश रैना ने की। उन्होंने 4 ओवर में मात्र 16 रन दिए।
इससे पहले टीम इंडिया के पहले मैच में टी 20 वर्ल्ड कप की शुरुआत न्यूजीलैंड के ओपनिंग बैट्समैन गुप्टिल के छक्के से हुई। लेकिन इसके अगले ही गेंद पर अश्विन ने एलबीडब्ल्यू कर उन्हें पबेलियन पहुंचा दिया।
न्यूजीलैंड की ओर से सबसे ज्यादा एंडरसन ने 34 रन बनाए। इसके अलावा आखिरी ओवरों में रोन्ची की 21 रन की पारी काफी अहम साबित हुई।
टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे टी20 वर्लड कप मैच में टीम इंडिया टॉस हार गई हैं। टॉस जीतकर न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। महेंद्र सिंह धौनी की अगुवाई वाली भारतीय टीमकाफी संतुलित है और अपनी सरजमीं पर खेल रही है, लिहाजा इतिहास रच सकती है। हलांकि आंकड़ों के हिसाब से देखें तो न्यूजीलैंड का पलड़ा काफी भारी है।
टीमें
भारत : महेंद्र सिंह धौनी (कप्तान), शिखर धवन, रोहित शर्मा, विराट कोहली, सुरेश रैना, युवराज सिंह, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, आर अश्विन, जसप्रीत बुमराह,
आशीष नेहरा, हरभजन सिंह, पवन नेगी, अजिंक्य रहाणे, मोहम्मद शमी.
न्यूजीलैंड : केन विलियमसन (कप्तान), मार्टिन गुप्टिल, हेनरी निकोल्स, ल्यूक रोंची, रोस टेलर, कोलिन मुनरो, मिशेल सेंटनेर, नाथन मैकुलम, ग्रांट एलियोट,
मिशेल मैक्लीनागन, टिम साउदी, ट्रेंट बोल्ट , एडम मिल्ने, ईश सोढी, कोरे एंडरसन.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
