Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

डेल स्टेन ने बॉक्सिंग डे टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका के लिए रचा इतिहास

नई दिल्ली। मौजूदा पीढ़ी के बेहतरीन तेज गेंदबाज दक्षिण अफ्रीका के डेल स्टेन के लिए बॉक्सिंग डे टेस्ट खास सौगात लेकर आया। स्टेन दक्षिण अफ्रीका की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने शॉन पोलाक के सबसे ज्यादा विकेट लेने के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए यह कीर्तिमान अपने नाम किया। शॉन पोलाक और स्टेन के नाम अब तक 421 विकेट थे, जिसको स्टेन ने पीछे छोड़ दिया है।

बता दें कि बॉक्सिंग डे पर छ टीमों के बीच दुनिया के विभिन्न कोनों में टेस्ट मैच जारी है। इसमें भारत-ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड-श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका-पाकिस्तान शामिल हैं। दक्षिण अफ्रीका पाकिस्तान के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज खेल रहा है। इस सीरीज में स्टेन लंबे समय टेस्ट में वापसी कर रहे हैं। चोट के चलते स्टेन का करियर पिछले दो सालों से खासा प्रभावित रहा है। सेंचुरियन में हो रहे इस टेस्ट में स्टेन ने जैसे ही पाकिस्तानी ओपनिंग बल्लेबाज फखर जमान को आउट किया, वैसे ही वे दक्षिण अफ्रीका के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज बन गए।

हालांकि 35 साल के इस तेज गेंदबाज का मानना है कि वह केवल रिकॉर्ड को ध्यान में रखते हुए नहीं खेल सकते हैं। स्टेन ने सोमवार को इस बारे में बात करते हुए कहा कि मैं अभी भी काफी विकेट ले सकता हूं। इसलिए केवल एक विकेट की बात नहीं है। इससे कहीं ज्यादा बड़े लक्ष्य मेरे सामने हैं। हालांकि दक्षिण अफ्रीका का सबसे ज्यादा विकेट लेने वाला गेंदबाज बनना बड़े सम्मान की बात होगी। लेकिन उसको हासिल करते ही मैं तुरंत आगे बढ़ जाउंगा।' बता दें कि इससे पहले श्रीलंका में भी स्टेन इस रिकॉर्ड से एक ही विकेट दूर थे, लेकिन वहां तेज गेंदबाजों के प्रतिकूल हालातों के चलते वे शॉन पोलाक का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाए।

Story first published: Wednesday, December 26, 2018, 17:01 [IST]
Other articles published on Dec 26, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+