अंतर्राष्ट्रीय ट्वेंटी-20 क्रिकेट को वर्ष 2007 में अलविदा कह चुके सचिन को भरोसा है कि भारतीय खिलाड़ी टूर्नामेंट में वापसी करेंगे। उन्होंने सोशल नेटवर्किं ग वेबसाइट ट्विटर के जरिए तेज गेंदबाज जहीर को भेजे संदेश में अपने इस भरोसे का इजहार किया।
जहीर को भेजे इस संदेश में सचिन ने कहा, "दोस्त तुम्हे मेरी शुभकामनाएं। आज का दिन (शुक्रवार) हमारे के लिए कठिन रहा। मुझे पूरा भरोसा है कि तुम लोग (भारतीय टीम) वापसी करोगे। मेरी ओर से सभी को शुभकामनाएं देना।"
गौरतलब है कि ब्रिजटाउन के किंग्स्टन ओवल मैदान पर शुक्रवार को आस्ट्रेलिया ने भारत को 49 रनों से हरा दिया। इस मैच में भारत ने पहले गेंदबाजी में खराब प्रदर्शन किया और फिर 185 रनों के लक्ष्य के सामने भारतीय बल्लेबाज भी लाचार साबित हुए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।