ब्रिजटाउन, 8 मई (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज रोहित शर्मा का कहना है कि सुपर-8 के पहले मुकाबले में आस्ट्रेलिया से हारने के बावजूद टीम इंडिया ट्वेंटी-20 विश्व कप की दौड़ से बाहर नहीं हुई है।
भारतीय टीम शुक्रवार को भले ही हार गई हो लेकिन इस मैच में रोहित ने अपने बल्ले की चमक बिखेरी। उन्होंने 46 गेंदों पर 79 रनों की पारी नाबाद पारी खेली। इसमें उन्होंने छह छक्के और चार चौके जड़े। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने सोशल नेटवर्किं ब वेबसाइट ट्विटर के जरिए कहा कि टीम अभी टूर्नामेंट में बनी हुई है।
रोहित ने कहा, "मुझे शुभकामनाएं देने के लिए आप लोगों का धन्यवाद। मैं आप लोगों को बता दूं कि हम अभी टूर्नामेंट में बने हुए हैं। मैं जानता हूं कि हमारी टीम कैसी है।"
गौरतलब है कि ब्रिजटाउन के किंग्स्टन ओवल मैदान पर आस्ट्रेलिया ने भारत को 49 रनों से हरा दिया। इस मैच में भारत ने पहले गेंदबाजी में खराब प्रदर्शन किया और फिर 185 रनों के लक्ष्य के सामने रोहित के अलावा दूसरे भारतीय बल्लेबाज भी लाचार साबित हुए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।