ट्वेंटी-20 महिला विश्व कप : भारत की पहली जीत
वार्नर पार्क मैदान पर शनिवार को खेले गए ग्रुप-बी के मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को नौ विकेट से पराजित किया। 54 गेंदों पर छह चौके लगाने वाली राउत को 'वुमैन ऑफ द मैच' चुना गया। मिताली ने 28 गेंदों पर तीन चौके लगाए।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तानी टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट पर 104 रन बनाए। पाकिस्तान की ओर से साना मीर ने 41 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से सर्वाधिक 35 रनों का योगदान दिया।
इसके अलावा उरूज मुमताज ने 31 गेंदों पर दो चौकों की सहायता से 26 रन बनाए। नैन आबीदी ने भी 14 गेंदों पर तीन चौकों की सहायता से 20 रनों का योगदान दिया। भारत की ओर से गौहर सुल्ताना, रुमेली धर और डियाना डेविड को एक-एक सफलता मिली।
जवाब में खेलने उतरी भारतीय टीम ने 16.4 ओवरों में एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। सुलक्षणा नाइक ने 18 गेंदों पर एक चौके की सहायता से 16 रन बनाए। नाइक और मिताली ने दूसरे विकेट के लिए नाबाद 79 रन जोड़े।
भारत का अगला मुकाबला 12 मई को इसी मैदान पर श्रीलंका के साथ होना है। भारतीय टीम को अपना पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड के हाथों 10 रनों से हार मिली थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications