जाइल्स क्लार्क पर मानहानि का मुकदमा कर रहे हैं मोदी
नई दिल्ली, 8 मई (आईएएनएस)। इंग्लैंड में एक गैर आधिकारिक ट्वेंटी20 लीग के गठन के प्रयास का आरोप लगाने वाले इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के अध्यक्ष जाइल्स क्लार्क पर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के निलंबित आयुक्त ललित मोदी मानहानि का एक मुकदमा दायर कर रहे हैं।
मोदी ने शनिवार को कहा कि क्लार्क के आरोपों से वह चकित हैं। मोदी ने आईएएनएस से कहा, "क्लार्क जैसा आरोप लगा रहे हैं, उसका प्रस्ताव मैं कैसे कर सकता हूं जबकि मैंने इंडियन क्रिकेट लीग (आईसीएल), अरब लीग और अमेरिकी लीग का विरोध किया।"
उन्होंने कहा, "जब मैंने यह जोर दिया कि सभी खिलाड़ियों को उनके बोर्ड से अनुमति हासिल होनी चाहिए तो मैं ईसीबी को अंधेरे में रखकर कुछ कर सकता हूं।"
यह पूछे जाने पर कि क्या यह उनको बदनाम करने की साजिश है? मोदी ने कहा कि वह इस प्रकार की अटकलों में नहीं पड़ते। सभी कुछ जनता के सामने है और लोग खुद फैसला कर सकते हैं।
मोदी ने कहा कि उनको इन निराधार आरोपों पर प्रतिक्रिया करके अपना बचाव करने की आवश्यकता नहीं है जबकि क्लार्क के देश की काउंटियां सच के साथ सामने आ रही हैं।
मोदी ने कहा कि वह भारतीय क्रिकेट बोर्ड के कारण बताओ नोटिस का जवाब तैयार कर रहे हैं। जवाब पेश करने के लिए उनको सोमवार तक का समय दिया गया है।
खेल विपणन कंपनी आईएमजी भी इंग्लैंड में एक गैर आधिकारिक ट्वेंटी20 लीग की योजना में शामिल होने का आरोप लगाने वाले क्लार्क पर कानूनी कार्रवाई का विचार कर रही है।
क्लार्क ने भारतीय क्रिकेट कंटोल बोर्ड (बीसीसीआई) को भेजे एक ई-मेल में दावा किया था कि ललित मोदी और इंडियन प्रीमियर लीग ने यार्कशायर, लंकाशायर और वारविकशायर के साथ मार्च में दिल्ली में एक बैठक करके ईसीबी को कमतर करने का प्रयास किया।
क्लार्क ने आरोप लगाया कि मोदी की योजना दुनिया विशेषकर इंग्लैंड के क्रिकेट ढांचे को तबाह करने और विद्रोही आईपीएल लीग तैयार करने की थी। उन्होंने बैठक का आयोजन करने के लिए आईएमजी पर भी हमला किया।
समाचार पत्र दैनिक टेलीग्राफ के अनुसार क्लार्क ने ई-मेल में कहा, "हमारी इच्छा मोदी को बढ़ावा देने के लिए आईएमजी के खिलाफ कार्रवाई करने की और उनको विश्व क्रिकेट के लिए प्रतिबंधित करने की है।"
आईएमजी ने इन आरोपों के खिलाफ कड़ी प्रतिक्रिया प्रकट की और इनको आधारहीन, असत्य और अपमानजनक करार दिया।
आईएमजी ने कहा कि कंपनी का 50 वर्षो का इतिहास प्रमाण है कि उसने हमेशा खेलों को नियंत्रित करने वाली संस्थाओं की संप्रभुता का हमेशा सम्मान किया है। अपने गौरव को बनाए रखने के लिए आईएमजी हर आवश्यक कदम उठाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications