For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

सोशल मीडिया पर फैली अफगानिस्तान के इस क्रिकेटर की माैत की खबर

नई दिल्ली। अफगानिस्तान के एक बड़े क्रिकेटर को उस समय हैरानी हुई जब उनकी माैत की झूठी खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। खबर फैली की मोहम्मद नबी की माैत हो चुकी है जिन्होंने हाल ही में टेस्ट क्रिकेट से सन्यास ले लिया था। शुक्रवार को सोशल माडिया पर लोग कहने लगे कि दिल का दौरा पड़ने से इस दिग्गज क्रिकेटर का निधन हो गया। नबी की मौत की खबर सुनकर उनके फैंस के साथ क्रिकेट जगत के लोगों ने भी दुख जताया, लेकिन बाद में इस क्रिकेटर ने खुद सामने आकर इस खबर को अफवाह बताया।

खुद दी सफाई

नबी ने इस खबर को कोरी अफवाह करार देते हुए अपने आपको सही और सुरक्षित बताया है।मोहम्मद नबी ने बाद में ट्वीट कर इसे सिर्फ और सिर्फ कोरी अफवाह बताया। जिसका वास्तविकता से कोई लेना-देना नहीं था। उन्होंने ट्वीट कर लिखा- प्रिय दोस्तों,अल्हम्दुलिल्लाह मैं पूरी तरह से अच्छा हूं, मेरे निधन के बारे में कुछ मीडिया आउटलेट्स द्वारा प्रसारित खबर अफवाह है। धन्यवाद।

जयसूर्या को लेकर भी फैली थी खबर

जयसूर्या को लेकर भी फैली थी खबर

कभी-कभी सोशल मीडिया और मीडिया में ऐसी अफवाह फैल जाती है जिसका वास्तविकता से दूर-दूर तक कोई संबंध नहीं होता है। इसी साल मई महीने के अंत में श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर सनथ जयसूर्या की माैत की झूठी खबर फैली थी। तब जययूर्या ने भी ट्वीट करते हुए फैंस को अपनी सलामती की खबर दी थी।

नबी का आखिरी टेस्ट रहा ऐतिहासिक

नबी का आखिरी टेस्ट रहा ऐतिहासिक

नबी ने टेस्ट क्रिकेट से भले संन्यास ले लिया था, लेकिन वे सफेद गेंद वाले क्रिकेट में अपने कारनामों से प्रशंसकों का मनोरंजन करना जारी रखेंगे। बांग्लादेश के खिलाफ उनका आखिरी टेस्ट भी एक ऐतिहासिक था क्योंकि अफगानियों ने बांग्लादेश को 224 रन के अंतर से हराया था, जिसमें नबी ने मैच में चार विकेट लिए थे। मोहम्मद नबी पाकिस्तान सुपर लीग, बिग बैश लीग, इंडियन प्रीमियर लीग, बांग्लादेश प्रीमियर लीग , कैरेबियन प्रीमियर लीग सहित दुनिया भर में विभिन्न T20 फ्रैंचाइजी लीगों के लिए खेलना जारी रखेंगे।

Story first published: Saturday, October 5, 2019, 12:48 [IST]
Other articles published on Oct 5, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+