INDvsAus: एडिलेड टेस्ट गंवाने के बाद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टीम पेन ने उठाए DRS पर सवाल
नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैच की सीरीज का पहला टेस्ट मैच एडिलेड में खेला गया। इस टेस्ट मैच में भारत ने शानदार 31 रन से जीत हासिल की।हार से बौखलाए ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान टिम पेन ने डीआरएस पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं। दरअसल इसका कारण यह है कि ऑस्ट्रेलिया के हिस्से में कई विकेट डीआरएस आते-आते रह गए। तीन बार ऐसा हुआ जब स्पिनर नाथन लॉयन के 3 विकेट डीआरएस के बाद बदल दिए गए।
इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने बॉल ट्रैकिंग टेक्नोलॉजी पर ही सवाल खड़े कर दिए। टिम पेन ने कहा, 'बॉल ट्रैकिंग में कई गेंदें स्टंप्स के ऊपर से जाती दिखीं लेकिन लाइव मैच में ऐसा नहीं लग रहा था।' जब पेन से पूछा गया कि क्या कंप्यूटर को पिच के हालात की जानकारी में मुश्किलात हो सकती है तो उन्होंने इससे सहमति जताई। टिम पेन ने कहा, 'ये सटीक सिस्टम नहीं है। ये बेहद ही झुंझलाहट पैदा करता है। हालांकि ये एक ऐसी चीज है जिस पर आप ज्यादा कुछ नहीं कर सकते।'
भारतीय पारी के दौरान अंपायर निगेल लॉन्ग से तीन बार फैसला देने में चूक हुई। ये तीनों गलत फैसले भारत के खिलाफ ही थे। हालांकि भारतीय बल्लेबाजों ने बड़ी जिम्मेदारी के साथ रिव्यू लिए और तीनों बार सही सबित हुए।
नॉथन लॉयन की गेंद पर अंपायर लॉन्ग ने दो बार चेतेश्वर पुजारा को आउट दिया और एक बार अजिंक्य रहाणे को आउट दिया। अच्छी बात ये रही कि DRS में अंपायर के ये तीनों फैसले गलत पाए गए और इस तरह से फैसले पलट दिए गए। पुजारा आखिरकार 71 रन बनाकर आउट हुए और रहाणे 70 रन बनाकर आउट हुए। इसे देखकर लगता है कि भारत डीआरएस ने वाकई गहरी भूमिका निभाई। इन भारतीय बल्लेबाजों का विकेट अगर ऑस्ट्रेलिया को जल्दी मिल गया होता तो शायद मैच का परिणाम कुछ और होता।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
