Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

INDvsAUS: अपनी टीम के खिलाड़ियों पर बरसे ऑस्ट्रेलियाई कोच, बोले- विराट कोहली से सीखो

नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज के तीसरे मैच में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 137 रन से हराकर टेस्ट सीरीज में 2-1 से बढ़त बना ली है। मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में भारत ने इस जीत से कई रिकॉर्ड बनाए। भारत की तरफ से मयंक अग्रवाल चेतेश्वर पुजारा और विराट कोहली ने शानदार प्रदर्शन किया। भारत को इस मैदान पर 37 साल 10 महीने के बाद जीत हासिल हुई है। इस जीत के बाद टीम इंडिया को हर तरफ से बधाई मिल रही है।

वहीं ऑस्ट्रेलिया के कोच ग्रीम हिक ने अपनी टीम के खिलाड़ियों पर बरसते हुए टीम को विराट कोहली से सीख लेने की हिदायत दी है। आखिरी दिन उसके दो विकेट बाकी हैं और जीत के लिए अभी भी 141 रनों की दरकार है। हिक ने कोहली द्वारा पहली पारी में 204 गेंदों में बनाए गए 82 रनों का उदाहरण दिया।

हिक ने कहा कि , "हमने कोहली की पारी के बारे में बात की। हम पुजारा के बारे में जानते हैं। कोहली आक्रामक बल्लेबाजों में से एक हैं। वह अमूमन 20 गेंद में 25, 26 रन बनाते हैं।"

उन्होंने कहा कि बल्लेबाजों को अच्छी पारियों से सीखना चाहिए।टीम के खिलाड़ी सीख नहीं रहे हैं जिसके लिए उन्हें अनुशासन और इच्छाशक्ति की जरूरत हैं।

Story first published: Sunday, December 30, 2018, 11:46 [IST]
Other articles published on Dec 30, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+