सिडनी टेस्ट : इस ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने ऋषभ पंत को बताया दूसरा 'एडम गिलक्रिस्ट'
नई दिल्ली। महेंद्र सिंह धोनी के बाद ऋषभ पंत को भारत के अगले ऐसे विकेटकीपर के रूप में देखा जा रहा है जिसकी भारत को तलाश थी। पंत में धोनी के रिटायरमेंट के बाद टीम इंडिया के शून्य को भरने की पूरी काबिलियत देखी जा रही है। सिडनी टेस्ट की पहली पारी में पंत की नाबाद 159 रनों की पारी इन सब बातों की पु्ष्टि करती है। पूर्व कंगारू दिग्गज रिकी पोंटिंग भी पंत के कायल हो गए हैं।
पोंटिंग ने पंत के बारे में बात करते हुए कहा कि पंत में प्रतिभा है और गेंद को मारने की क्षमता है। वह बेहतरीन स्ट्राइकर हैं। उन्हें खेल की अच्छी समझ है। दिल्ली डेयरडेविल्स का कोच रहते हुए मुझे उनके साथ काम करने का मौक मिला था। वह अभी तक दो शतक लगा चुके हैं और एक दो बार 90 रनों के पार भी जा चुके हैं। पोंटिंग ने कहा, 'मुझे लगता हैं कि वह ऐसे खिलाड़ी हैं जो हर फार्मेट में भारत के लिए लंबे समय तक खेल सकते हैं। वह अभी केवल 21 साल के हैं और भारत के लिए 9 टेस्ट खेल चुके हैं।'
हालांकि पोंटिंग ने पंत को सलाह दी है कि वह अपनी विकिटकीपिंग पर काम करें। इसके बावजूद पंत की बल्लेबाजी प्रतिभा पर पोंटिंग को कोई शक नहीं है और उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी से पंत की तुलना करते हुए कहा कि सभी लोग धोनी और भारतीय क्रिकेट में उनके प्रभाव की बात करते हैं। लेकिन यदि आप देखे तो पाएंगे कि धोनी के नाम केवल 6 टेस्ट शतक हैं जबकि पंत अभी ही 2 टेस्ट पूरे कर चुके हैं। यानी की पंत धोनी से कहीं ज्यादा टेस्ट शतक मारने वाले खिलाड़ी बनेंगे।
इसके साथ ही पोंटिंग ने यह कहने में भी कोई हिचक नहीं दिखाई कि पंत ऑस्ट्रेलिया के महान विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट की तरह खेलते है और वह एक दिन दूसरे एडम गिलक्रिस्ट बन सकते हैं। दिलचस्प बात यह है कि खुद गिलक्रिस्ट पंत की बल्लेबाजी के मुरीदों में शामिल हैं। पंत की सिडनी टेस्ट की पारी देखने के बाद गिलक्रिस्ट ने कहा था कि वे पैसा खर्च करके भी पंत की बल्लेबाजी को देखने के लिए आएंगे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
