Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

भारत में बनने जा रहा है ऐसा क्रिकेट स्टेडियम जो आकार में मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड से भी बड़ा होगा

नई दिल्ली। क्रिकेट के खेल में मैदानों की भूमिका अहम होती है। खास बात यह है कि अलग-अलग देशों में अलग तरह के मैदान देखने को मिलते है। कहीं मेलबर्न जैसे बड़े मैदान होते हैं तो न्यूजीलैंड में कुछ छोटे क्रिकेट मैदान हैं। कई मैदानों की आउटफिल्ड और आकार भी अलग-अलग होतें हैं। इसलिए क्रिकेट में महान खिलाड़ी वो माना जाता है जो दुनिया के लगभग सभी मैदानों पर बढ़िया प्रदर्शन कर चुका हो। यही क्रिकेट की विविधता है कि अलग-अलग जगह खेलते हुए खिलाड़ी के बल्लेबाजी और गेंदबाजी औसत भी अलग-अलग हो जाते हैं।

फिलहाल मेलबर्न का क्रिकेट मैदान दुनिया का सबसे बड़ा मैदान माना जाता है। यह ऑस्ट्रेलिया में है और भारत ने हाल ही में यहीं पर बॉक्सिंग डे टेस्ट खेला था। लेकिन अब बीसीसीआई ने इससे भी बड़ा मैदान बनाने की तैयारी कर ली है। गुजरात का सरदार पटेल स्टेडियम जल्दी ही मेलबर्न से सबसे बड़े क्रिकेट ग्राउंड होने का रूतबा छीनने वाला है। मोटेरा के इस स्टेडियम को कुल 63 एकड़ की जगह पर बनाया जाना है और यहां कम से कम एक लाख दस हजार दर्शकों के बैठने के लिए जगह होगी।

आपको बता दें कि मेलबर्न में एक लाख के करीब ही दर्शकों के बैठने का बंदोबस्त है। स्टेडियम को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि कोई चारदीवारी दर्शकों के मैच देखने में बाधा ना बने। इस स्टेडियम में दर्शक कहीं से भी बैठकर खेल का एक जैसा आनंद ले सकेंगे। इस स्टेडियम के बनने के बाद भारत में दुनिया के 5 बड़े क्रिकेट स्टेडियम हो जाएंगे। फिलहाल ऑस्ट्रेलिया में सबसे ज्यादा दुनिया के बडे़ स्टेडियम हैं। भारत में इस स्टेडियम में करीब 3,000 कार और 10 हजार दो पहिया वाहन खड़े करने की जगह होगी।

Story first published: Tuesday, January 8, 2019, 15:41 [IST]
Other articles published on Jan 8, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+