Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

इटली के खिलाफ डेविस कप में दिविज शरण की वापसी, पेस और बालाजी बाहर

नई दिल्ली। एशियन गेम्‍स गोल्‍ड मेडलिस्‍ट दिविज शरण को 2012 के बाद पहली बार डेविस कप के लिए चुना गया है। उन्हें कोलकाता में एक और दो फरवरी को इटली के खिलाफ होने वाले विश्व ग्रुप क्वालीफायर मुकाबले के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है।

अखिल भारतीय टेनिस संघ ने डेविस कप और FED Cup कप के लिए चयनित खिलाड़ियों के नामों का ऐलान कर दिया है। रोहित राजपाल की अगुआई वाली नई चयनसमिति ने मुख्य रूप से रैंकिंग के आधार ही टीम का चयन किया है। लिस्ट में दिविज शरण को शामिल किया गया है। शरण कंधे की चोट के कारण सर्बिया के खिलाफ नहीं खेल पाए थे। युगल रैंकिंग में ये 39वें नंबर पर हैं और वह 37वें नंबर के रोहन बोपन्ना के साथ जोड़ी बनाएंगे।


एकल में प्रजनेश गुणेश्वरन और रामकुमार रामनाथन मुख्य भूमिका निभाएंगे। साकेत मयनेनी ने अपनी जगह सुरक्षित रखी है। वहीं सर्बिया के खिलाफ चौथे मैच में खेलने वाले एन श्रीराम बालाजी और रिजर्व खिलाड़ी अर्जुन काधे को बाहर कर दिया गया है। बालाजी के साथ-साथ अनुभवी खिलाड़ी लिएंडर पेस को भी बाहर रखा गया है।

टीम में शशिकुमार मुकुंद के रूप में नया खिलाड़ी जोड़ा गया है। भारत कोलकाता के साउथ क्लब में ग्रास कोर्ट पर इटली की मेजबानी करेगा।

Story first published: Monday, December 31, 2018, 21:18 [IST]
Other articles published on Dec 31, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+