Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

गर्दन पर गेंद लगने के बाद बिगड़ी स्मिथ की तबीयत, लार्ड्स टेस्ट से हुए बाहर

नई दिल्ली: स्टीव स्मिथ गर्दन पर गेंद लगने के कारण लॉर्ड्स में खेले जा रहे दूसरे एशेज टेस्ट से बाहर हो गए हैं। इतना ही नहीं उनके तीसरे टेस्ट में खेलने को लेकर भी संशय पैदा हो गया है। बता दें कि स्मिथ की गर्दन पर शनिवार को जोफ्रा आर्चर की गेंद लग गई थी जिसके चलते वह रिटायर्ड हर्ट हो गए थे। उस समय स्मिथ 80 रन बनाकर खेल रहे थे। हालांकि बाद में स्मिथ बल्लेबाजी करने के लिए आए। उन्होंने अपने खाते में 12 रन और जोड़े और 92 रन बनाकर आउट हो गए।

बिगड़ी तबीयत

इस घटना के बाद स्मिथ को अब चोट के कई दुष्प्रभावों ने घेर लिया है। चोट के अगले दिन की सुबह स्मिथ के लिए अच्छी नहीं रही और उनको सरदर्द के साथ-साथ सिर में चक्कर आने की भी समस्या है। जिसके बाद ये फैसला लिया गया है कि अब स्मिथ लॉर्ड्स टेस्ट मैच से बाहर रहेंगे। इस टेस्ट मैच में अब स्मिथ की जगह मारनस लबस्कचेंज लेंगे।

मारनस लबस्कचेंज ने ली जगह

स्मिथ की चोट इस तरह की है कि अगर उनको इसके दुष्प्रभाव अधिक लंबे समय तक रहते हैं तो उनका आगे के मैचों में भी खेलना संदिग्ध हो जाएगा। मैच रेफरी रंजन मदुगले ने स्मिथ की जगह पर मारनस लबस्कचेंज को जगह देने की स्वीकृति कंगारू टीम को दे दी है। यह स्वीकृती हाल में ही आईसीसी के नए नियम के तहत दी गई है। इसका मतलब यह साफ है कि मारनस लबस्कचेंज इस मैच में बल्लेबाज और गेंदबाजी दोनों कर सकते हैं।

इसके साथ ही यह टेस्ट क्रिकेट में पहला ऐसा मौका भी हो गया है जब कोई खिलाड़ी नए आईसीसी नियम के तहत किसी चोटिल खिलाड़ी का स्थान लेगा और एक नियमित टीम सदस्य की तरह मैच में अपनी भूमिका निभा सकेगा।

Story first published: Sunday, August 18, 2019, 20:35 [IST]
Other articles published on Aug 18, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+